पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 08 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 08 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜08 सितम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 14:44 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 16:40 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* तैतिल – 14:44 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 24:40 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:35
*🌙चन्द्रोदय-* 27:52
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 15:26 से 17:01
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वादशी 14:44 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , भौम प्रदोष व्रत (ऋणाप्रकरण के लिए श्रेष्ठ) , गो-वत्स द्वादशी (पूजा) , बच्छबारस , ओक द्वादशी , पक्षवर्धिनी महाद्वादशी व्रत , मंगळागौरी पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:40 से , पर्युषण पर्वारम्भ (पंचमी पक्ष , जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , माँ वेलांकन्नी पर्व (अन्नाई वेलंकन्नी , तमिलनाडु) , श्री शिवस्वरूपानंद स्वामी पाठक पुण्यतिथि – कारंजा (वाशिम) , संत श्री सेना महाराज पुण्यतिथि , स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती , भारतीय गुरु श्री निसर्गदत्त महाराज जी पुण्यतिथि , भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले जी जयन्ती , भारतीय पार्श्व गायक भूपेन हज़ारिका जी जयन्ती , विजय दिवस (माल्टा) , उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस व विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day) व विश्व साक्षरता दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी त्रयोदशी 12:32 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , अघोरा चतुर्दशी , विघ्नकारक भद्रा 12:31 से 23:33 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , बुधपूजन , कैलाश यात्रा प्रारंभ (2 दिन) , संत श्री ताजुद्दीनबाबा पुण्यतिथि (नागपुर)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*विद्वत्त्वं  च  नृपत्वं  च*
*नैव तुल्ये  कदाचन।*
*स्वदेशे  पूज्यते  राजा*
*विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥*
*भावार्थ👉*
_विद्वान होना और राजा होना अतुलनीय हैं , राजा को तो अपने राज्य में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 सितम्बर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता है। जब आप व्यस्त महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। अपने आप को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु ,  वे, वो)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए सही नहीं है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । पारिवारिक माहौल सही रहेगा । सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी । शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ सकती है। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी । चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो।  अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें सब सही रहेगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा।  आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार करें । आपको सभी से मधुर बातचीत  करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा न उठा पाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही न करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा।  दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1504 – इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया।
1514 – ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1727 –  इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
1760 –  फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
1771 –  मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई।
1793 –  बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
1831 –  विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
1855 –  स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
1860 –  मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर “लेडी एल्गिन” का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
1864 – जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1900 – अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की। इटली युद्ध से हट गए और मित्र राष्ट्रों के खिलाफ शत्रुता समाप्त कर दी।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2015 – रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
2016 – 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
2016 – इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।
2016 – आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
2017 – आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
2019 – भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादतर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
2019 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
2020 – भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती , सुबह – सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके , जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा  पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।
2021 – उत्‍तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या ने इस्‍तीफा दिया।
2021 – इण्डोनेशिया जेल में आग लगने से 41 की मौत हुई व लगभग 80 झुलसे।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
2022 – भारत और जापान के बीच तोक्यो में टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता सम्पन्न हुई।
2022 – DRDO और भारतीय सेना ने ओडिशा के तट के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
2022 – प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने।
2022 – नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – भारत में सोने के आभूषणों आदि  की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश , 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण लागू हुआ।
2023 – भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण (वरुण -23) अरब सागर में आयोजित किया गया।
2023 – मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप   आया, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और 6 मिलियन से अधिक लोगों को विनाशकारी क्षति हुई।
2024 – पाकिस्तान में पुलिस से भिड़े इमरान समर्थक, फायरिंग में 7 की मौत हुई।
2024 -सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव होने से 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोग गिरफ्तार किए।
2025 –  यरुशलम में आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत और 15 घायल हुए।

*8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
1899 – रमन विश्वनाथन – चिकित्सा विज्ञानी ( पद्म भूषण से सम्मानित)।
1908 – रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
1910 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
1926 – भूपेन हज़ारिका, भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933 – आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1936 – इंदु जैन – बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।
1946 – सतीश कौल, पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक अनुभवी भारतीय अभिनेता (वर्ष कन्फर्म नहीं)।
1952 – गिरिराज सिंह – सत्रहवीं लोकसभा के सांसद व भारत के पंचायती राज मंत्री।
1987 – चार्ली चौहान एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
2002 – लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।

*8 सितंबर को हुए निधन👉*

1960- फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 –  जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।
2021 – अरुणा भाटिया एक भारतीय फिल्म निर्माता है, जिन्होंने मुख्य तौर से बॉलीवुड में काम किया।
2021 – रूस के आपात मंत्री येवगेनी जिनिचेव की मौत पहाड़ से कूदने के कारण हुई।
2022 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 (96) का लम्बी बीमारी से निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान (68) का मैसूर में निधन हुआ।
2023 – जाने-माने तमिल अभिनेता और निर्देशक मारीमुथु (57) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2024 – टीवी अभिनेता विकास सेठी (48) का निधन हुआ।
2025 – जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा विधायक दीनानाथ भगत (79) का निधन हुआ।
2025 – ओडिशा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व विधायक राजेंद्र ढोलकिया (69) का निधन हुआ।

*8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 माँ वेलांकन्नी पर्व (अन्नाई वेलंकन्नी , तमिलनाडु)।
🌟 श्री शिवस्वरूपानंद स्वामी पाठक पुण्यतिथि – कारंजा (वाशिम)।
🌟 संत श्री सेना महाराज पुण्यतिथि।
🌟 स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
🌟 भारतीय गुरु श्री निसर्गदत्त महाराज जी पुण्यतिथि।
🌟 भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले जी जयन्ती।
🌟 भारतीय पार्श्व गायक भूपेन हज़ारिका जी जयन्ती।
🌟 विजय दिवस (माल्टा)।
🌟 उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस।
🌟 विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।
🌟  विश्व साक्षरता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.