पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 06 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 06 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜06 सितम्बर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 19:31 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 19:53 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* वणिज – 08:43 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 09:44 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:01
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 25:33
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:02 से 18:37
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 19:31 तक पश्चात् एकादशी शुरु , अक्षयफल दशमी , विघ्नकारक भद्रा 08:43 से 19:30 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मंगलनाथ महाराज जन्मोत्सव – सं. चित्रकूट (इंदौर) , श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस , श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस , मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस , टालमटोल से लड़ने का दिवस व विश्व तटीय पक्षी दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी एकादशी 17:06 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जया एकादशी व्रत , महाकाल राजसी सवारी (उज्जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधरं मधुरं वदनं मधुरं*
*नयनं मधुरं हसितं मधुरं।*
*हृदयं मधुरं गमनं मधुरं*
*मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।।*
*वसुदेवसुतं देवं*
*कंसचाणूरमर्दनम्।*
*देवकी परमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।*
*भावार्थ👉*
_श्री मधुरापधिपति का सब कुछ मधुर है। उनके अधर मधुर हैं। मुख मधुर है, नेत्र मधुर हैं, हास्य मधुर है और गति भी अति मधुर है। ऐसे ही कंस और चाणूर का वध करने वाले देवकी के आनंदवर्धन, वासुदेवनन्दन जगद्गुरु श्रीकृष्ण भगवान की मैं वन्दना करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 सितम्बर 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1522: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था ।
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था ।
1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
2019 – ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
2019 – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
2021 – अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।
2021 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास – ‘ऑसिन्डेक्स’ शुरू किया।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।
2022 – क्वाड देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की दो दिन की बैठक सम्पन्न हुई।
2022 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – PM मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे।
2023 – कोस्त्यंतिनिव्का में यूक्रेनी बाजार पर रूस के दिन के समय मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई।
2024 – पीएम मोदी ने जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की।
2024 – भारत ने परमाणु मिसाइल Agni-4 का ओडिशा के चांदीपुर में सफल परीक्षण किया।
2024 – यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और वैन टक्कराने से 15 की मौत व 13 घायल हुए।
2025 – भारत 9वीं बार हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचा।
*6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
1937 – एम० ओ० एच० फारूक – केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री।
1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1997 – लवप्रीत सिंह – पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
*6 सितंबर को हुए निधन👉*
1968 – इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थी।
1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।
1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
2005 – मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
2009 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2019 – रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे – ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
2019 – पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
2019 – वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया।
2020 – केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
2021 – जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।
2022 – कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी (61) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़ैशन डिज़ाइनर मार्क बोहन (97) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर कोच रॉबिन ब्रॉटन (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ बासिस्ट रिचर्ड डेविस (93) का निधन हुआ।
2023 – SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा (60) का मेदांता हॉस्पिटल में निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई गिटारवादक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता मार्क मोफैट (74) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।
*6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मंगलनाथ महाराज जन्मोत्सव – सं. चित्रकूट (इंदौर)।
🌟 श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।
🌟 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
🌟 मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🌟 राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस।
🌟 टालमटोल से लड़ने का दिवस।
🌟 विश्व तटीय पक्षी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*