पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 20 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 20 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 अक्टूबर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 12:52 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 18:02 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* कौलव – 12:52 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल – 24:49 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 17:46
*🌙चन्द्रोदय-* 14:18
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 14:56 से 16:21
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 12:52 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (नवमी के लिए हवनादि का विधान आज भी) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , मन्वादि , शस्त्रादि पूजा , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन 18:02 के पूर्व , श्री विजयादशमी पर्व (विजय मूहूर्त 13:55 से 14:38 तक) , शमी पूजा , अपराजिता पूजा , नीलकण्ठ दर्शन , बौद्धावतार दशमी , राजाओं का पट्टाभिषेक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:06 से 09:35 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी) , श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (108वीं , शिरडी , विजयादशमी) , श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती , श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस , क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस , राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में) , विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day- WOD) , अंतर्राष्ट्रीय शेफ / बावर्ची दिवस (International Chefs Day) , विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) व International Sloth Day._*
*_🔅कल बुधवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 14:13 तक पश्चात् एकादशी शुरु  ,भरत मिलाप, नवरात्र पारणा , विघ्नकारक भद्रा 26:31 से , पंचक प्रारम्भ 07:01 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धर्मो जयति नाधर्मः*
*सत्यं जयति नानृतम्।*
*क्षमा जयति न क्रोधो*
*देवो जयति नासुरम्॥*
*अर्थात्👉*
_धर्म की विजय होती है, अधर्म की नहीं। सत्य की जीत होती है, असत्य (झूठ) की नहीं। क्षमा की विजय होती है, क्रोध की नहीं और देवत्व (अच्छाई) की जीत होती है, असुरत्व (बुराई) की नहीं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*20 अक्टूबर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1740 – मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
1786 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया।
1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ‘थैंक्स गिविंग डे’ को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
1904 – चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
1946 – वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1963 – दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु
1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1991 – भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
1995 – श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 – बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
2003 – बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।
2003 – सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2004 – बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
2004 – ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2007 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
2011 – लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।
2019 – महाराष्ट्र और हरियाणा में 21तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हुआ ।
2020 – भारत और वियतनाम बिजनेस मंच की बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई।
2020 – नासा का अंतरिक्ष यान पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ।
2020 – भारत ने SCO देशों के महा अभिवक्ताओं की 18 वीं बैठक में हिस्सा लिया।
2021 –  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
2021 – सीरिया में सेना की एक बस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल भी हुए।
2021 – जापान में माउंट एसो पर्यटन स्थल पर अचानक ज्वालामुखी फटा।
2022 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सात सप्‍ताह से कम समय में अपने पद से इस्‍तीफा दिया।
2022 – सूडान में भूमि विवाद को लेकर दो दिन तक चले खूनी संघर्ष में बच्चों व महिलाओं समेत 170 की मौत हुई।
2022 – अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। चार शव मिले, पांचवें की तलाश जारी रही।
2023 – श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक 80 फीट गहरी खाई में गिरने से चार की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने रीजनल रैपिड रेल का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – 15बी परियोजना का तीसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत ‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
2025 – देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अचानक बेहद गंभीर (AQI 400 के पार) दर्ज किया गया।

*20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ।
1784 – वैकौण्ट पामर्स्टन
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
1855 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1920 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1923 – वी. एस अच्युतानान्तन – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1930 – लीला सेठ – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
1945 – किरण कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
1947 – मैनुअल फ्रेडरिक एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी।
1957 – कुमार सानु हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक।
1969 – सुदर्शन भगत – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ था।
1988 – कृष्णप्पा गौतम – भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

*20 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
1964 – एच. सी. दासप्पा – भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
1982 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2010 – पार्थसारथी शर्मा – भारत के एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2015 – प्रसिद्ध सागर वैज्ञानिक डॉ. सैयद जहूर कासिम ‘प्रथम गंगोत्री अभियान’ के नाम से प्रसिद्ध अन्टार्कटिक अभियान दल के नेता थे।
2019 – दिग्गज पहलवान दादू चौगुले दत्तात्रेय का 73 साल की उम्र में निधन।
2020 – कनाडाई संशयवादी जादूगर (नोवा) जेम्स रैंडी का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – ऑस्ट्रियाई ऑर्गेनिस्ट और संगीतकार हंस हसेलबॉक का 93 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – फ्रांसीसी कनाडाई कवि जैक्स ब्रॉल्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन।
2024 – फ़्रांसीसी रग्बी लीग के फ़ॉरवर्ड और कप्तान जॉर्जेस ऐलेरेस (89) का निधन हुआ।
2025 – मशहूर भारतीय अभिनेता और हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी (84) का निधन हुआ।

*20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व।
🌟 श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी)।
🌟 श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (108वीं , शिरडी , विजयादशमी)।
🌟 श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती।
🌟 श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस।
🌟 क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस।
🌟 राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में)।
🌟 विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day- WOD)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय शेफ / बावर्ची दिवस (International Chefs Day)।
🌟 विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day)।
🌟 International Sloth Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.