पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 22 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 22 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜22 सितम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 21:45 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा – 07:07 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 08:57 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* अतिगण्ड – 16:29 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:09
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 15:48
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:49 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 15:16 से 16:47
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी एकादशी 21:45 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जल झूलनी / पद्मा एकादशी व्रत , श्री श्याम बाबा जागरण , डोल एकादशी  (मध्यप्रदेश) , धर्मा-कर्मा एकादशी (बिहार) , विष्णुश्रृंखल योग 07:07 से , विघ्नकारक भद्रा 08:53 से 21:44 तक , हरिवासर 21:44 से , विष्णु श्रृंखला 07:07 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस , विश्व गेंडा दिवस (World Rhino Day) , गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ) , विश्व कार मुक्त दिवस व श्रम प्रतिष्ठा दिवस (महाराष्ट्र , श्री कर्मवीर भाऊराव पाटिल की स्मृति में घोषित)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी द्वादशी 22:52 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी  , श्री कल्कि द्वादशी , श्री वामन द्वादशी व्रत (वामनावतार / वामन जयन्ती) , दुग्ध व्रत , श्री भुवनेश्वरी जयन्ती , राष्ट्रीय / शक अश्विन मासारम्भ , विष्णु श्रृंखला योग 09:10 तक , हरिवसार 09:10 तक , मंगल पुष्य नक्षत्र में 29:41 पर , पंचक 21:27 से , सूर्य सायन तुला राशि में 05:35 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रारभ्यते न खलु विघ्नभयेन नीचैः*
*प्रारभ्य विघ्नविहता विरमन्ति मध्याः।*
*विघ्नैः पुनः पुनरपि प्रतिहन्यमानाः*
*प्रारभ्य चोत्तमजना  न परित्यजन्ति ॥*
*अर्थात् 👉*
_संसार में तीन तरह के मनुष्य होते हैं -१. नीच, २. मध्यम और ३. उत्तम । नीच मनुष्य, विघ्न होने के भय से काम को आरम्भ ही नहीं करते । मध्यम मनुष्य कार्य को आरम्भ तो कर देते हैं, किन्तु विघ्न होते ही उसे बीच में ही छोड़ देते हैं, परन्तु उत्तम मनुष्य जिस काम को आरम्भ कर देते हैं, उसे विघ्न पर विघ्न होने पर भी, पूरा करके ही छोड़ते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 सितम्बर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1711 – फ्रांसीसी सैनिकों ने रियो डी जनेरियो पर कब्जा किया।
1735 – रॉबर्ट वाल्पोल 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रहने के लिए पहले ब्रिटिश “प्रधान मंत्री” (वास्तव में खजाना का पहला भगवान) बने।
1756 – नासाउ हॉल प्रिंसटन विश्वविद्यालय में खोला गया।
1761 – यूनाइटेड किंग्डम के किंग जॉर्ज III और क्वीन चार्लोट का राज्याभिषेक हुआ।
1784 – रूस ने कोडियाक, अलास्का में एक कॉलोनी स्थापित की।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
1792 –  ऐतिहासिक फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर का युग शुरू हुआ।
1862 – राष्ट्रपति लिंकन ने पहली जनवरी को सभी राज्यों के गुलामों को मुक्त करने का आदेश दिया।
1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1965 – भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
1988 – नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ ।
1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2002 – फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
2006 – नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
2007 – ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।
2007 – नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
2010 –  विश्‍व वन्‍यजीव कोष दक्षिण अफ्रीका के तहत विश्‍व राइनो दिवस (Day of Rhino) की घोषण की गई ।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के ह्यूस्‍टन में 17 वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
2020 – भारत के आईक्रिएट ने इजरायल के साथ टेक इनोवेशन और स्टार्ट-अप में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन( डीआरडीओ) ने ‘अभ्यास’ नाम के ‘तेज रफ्तार एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट यान’  का अंतरिम परीक्षण केंद्र बालासोर, ओडिशा में सफल उड़ान परीक्षण किया।
2020 – लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफलता पूर्वक परीक्षण अहमदनगर में केके रेंज, आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन टैंक से किया गया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए चार दिवसीय अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।
2022 – जम्मू-कश्मीर में, गोवंशीय पशुओं को लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा।
2022 – रक्षा मंत्रालय भारत ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन के लिए एक सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।
2023 – पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया।
2023 – मोहाली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 साल बाद कोई क्रिकेट वनडे मैच जीता।
2023 – भारतीय नौसेना और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2024 – श्रीलंका ने दूसरी बार वोटों की गिनती के बाद वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके को अपना राष्ट्रपति चुना।
2024 – चीन ने हेफ़ेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस में 42.02 टेस्ला के सर्वाधिक प्रतिरोधक चुंबक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिससे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से 800,000 गुना अधिक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण हुआ।
2025 – पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने ही नागरिकों पर 8 बम गिराए, एयरस्ट्राइक में 30 की मौत और कई घायल हुए।

*22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1853 – सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।
1869 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।
1930 – प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास – भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।
1950 – पवन कुमार चामलिंग – भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक।
1979 – रोहित सरदाना – एक भारतीय समाचार एंकर थे।

*22 सितंबर को हुए निधन👉*

1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव का करतापुर में निधन हुआ। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।
1791 – भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन।
1979 – जमीयत – ए – इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूद।
1991 – दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2011 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी।
2020 – मराठी, हिंदी फिल्म और जानी-मानी थिएटर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन।
2021 – आकाशवाणी में समाचार वाचक रहे रामानुज प्रसाद सिंह (86) का निधन हुआ।
2021 – दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त युद्धवीर सिंह डडवाल का निधन हुआ।
2022 – ब्रादर एंड्रयू डच ईसाई मिशनरी (ओपन डोर्स) का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – हिलेरी मेंटल, अंग्रेजी उपन्यासकार (वुल्फ हॉल), का 70 वर्ष की आयु में स्ट्रोक के बाद निधन हुआ।
2023 – पुर्तगाली फुटबॉलर अमेरिको फेरेरा लोपेस (90) का निधन हुआ।
2023 – इटली के पूर्व राष्ट्रपति जिओर्गिओ नेपोलिटानो (98) का निधन हुआ।
2023 – उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी (80) का निधन हुआ।
2024 – दक्षिण अफ़्रीकी राजनेता और सेवानिवृत्ति के समय संसद के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य कूज़ वान डेर मेरवे (87) का निधन हुआ।

*22 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस।
🌟 विश्व गेंडा दिवस (World Rhino Day)।
🌟 गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ)।
🌟 विश्व कार मुक्त दिवस।
🌟 श्रम प्रतिष्ठा दिवस (महाराष्ट्र , श्री कर्मवीर भाऊराव पाटिल की स्मृति में घोषित)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.