पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 17 मई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 17 मई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 मई 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 21:43 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 14:33 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 11:39 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शोभन – 06:15 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:29
*🌄सूर्यास्त-* 19:05
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* बृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:23 से 19:05
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 21:43 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , करवीर व्रत , शनि रेवती नक्षत्र में 14:35 पर , भावुका करिदिन , महापंचक जारी , श्रीगङ्गा दशहरा मेघ स्नान प्रारम्भ , श्रीगङ्गा दशहरा प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती , श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस , विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD) व विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 17:56 तक पश्चात् तृतीया शुरु , महापंचक 11:33 पर समाप्त , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से मंगलवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 11:32 से सूर्योदय तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*परस्य दण्डं नोद्यच्छेत्*
*क्रुद्धो नैनं निपातयेत् ।*
*अन्यत्र पुत्राच्छिष्याच्च*
*शिक्षार्थं ताडनं स्मृतम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_क्रोध में आकर पुत्र या शिष्य के सिवा दूसरे किसी को न तो डंडा मारे, न उसे पृथ्वी पर ही गिराए। हाँ, शिक्षा के लिये पुत्र या शिष्य को ताड़ना देना उचित माना गया है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 मई 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा (20 मई का भी वर्णन)।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1742 – चटुट्ज़ित्ज़ की लड़ाई: फ्रेडरिक द्वितीय और पर्शिया ने ओस्ट्रियों को पराजित किया।
1744 – फ्रेंच किंग लुई XV ने ब्रिटेन पर युद्ध की घोषणा की।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1792 – न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत से, बटनवुड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1814 – नॉर्वे के संविधान पर हस्ताक्षर किए गए और नॉर्वे की संविधान सभा द्वारा क्रिश्चियन फ्रेडरिक को नॉर्वे का नया राजा चुना गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में आये भयंकर भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया। जिसे दो चोर ने चुरा लिया था, और उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 – बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
2010 – देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।
2015 – पश्चिमी कोलम्बिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – मनाली के नजदीक गुलाबा में भूस्खलन होने से करीब 3000 पर्यटक फंसे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
2019 – ताइवान में पहली बार समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया गया और एशिया में ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।
2019 – अमेरिकी वायु सेना द्वारा गलती से किए गए हवाई हमले में अफगान पुलिस के 17 अधिकारी मारे गए जबकि 14 अन्य घायल हुए।
2020 – भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – एनडीएमए द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाया गया।
2021 – डीआरडीओ ने कोविडरोधी दवा 2 डीऑक्सी डी-ग्लूकोज की पहली खेप जारी की।
2021 – मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला।
2022 – प्रधानमंत्री ने ट्राई के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
2022 – रक्षा मंत्री ने मुंबई में दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों – आईएनएस सूरत (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस उदयगिरी (स्टील्थ फ्रिगेट) जलावतरण किया।
2022 – श्री अश्विनी वैष्णव ने लेह में नाइलिट केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 – हंसा-एनजी विमान का हवा में इंजन रीलाइट परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी ‘एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग (ईटीडब्ल्यूजी)’ मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – नेपाली शेरपा कामी रीता शेरपा (53) रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े।
2024 – राजस्थान में भरतपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रक व बस के भीषण एक्सीडेंट में 4 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल हुए।
2025 – भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया।
*17 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1749 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक।
1897 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
1953 – प्रीति गांगुली – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
1963 – जॉन डेविड जैक्सन – संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी।
1987 – चार्मी कौर- भारतीय अभिनेत्री ।
*17 मई को हुए निधन👉*
1972 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे।
2009 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक।
2011 – बेनू सेन कोलकाता, भारत के एक भारतीय फोटोग्राफर थे।
2012 – डोना समर – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री थीं।
2014 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
2020 – प्रसिद्ध मराठी लेखक रत्नाकर मटकरी का निधन।
2021 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
2021 – प्रसिद्ध तमिल लेखक, उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित के राजनारायण (98) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पहलवान वेन कोलमैन (79) का निधन हुआ।
2023 – हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानन्द हिन्दुजा (87) का निधन हुआ।
2024 – रग्बी प्लेयर सिड गोइंग (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी उड़ान परिचर (88) का निधन हुआ।
*17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ।
🌟 श्रीगङ्गा दशहरा मेघ स्नान प्रारम्भ।
🌟 गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती।
🌟 श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस।
🌟 विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD)।
🌟 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*