पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 26 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 26 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 जुलाई 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 14:00 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 07:35 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बालव – 14:00 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* एन्द्र – 22:05 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 17:07
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 07:35 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:33 से 19:16
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वादशी 14:00 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री वामन द्वादशी , वासुदेव द्वादशी , प्रदोष व्रत , शनि वक्री 25:25 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रावणे वर्जयेच्छाकम् (श्रावण में शाक (हरी पत्तेदार सब्जियां) का त्याग करना चाहिए) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:35 से सूर्योदय तक , रवि व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती , योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती , श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस व कारगिल विजय दिवस (कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 16:17 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , जया पार्वती व्रत प्रारंभ (गुज.) , मंगला तेरस , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:29 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:29 से , वैधृति पुण्यम् व डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुण्यतिथि।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*क्षणशः कणशश्चैव*
*विद्यामर्थं च साधयेत् ।*
*क्षणे नष्टे कुतो विद्या*
*कणे नष्टे कुतो धनम्॥*
*भावार्थ👉*
_क्षण-क्षण विद्या के लिए और कण-कण धन के लिए प्रयत्न करना चाहिए। समय नष्ट करने पर विद्या और अन्न के कण नष्ट करने पर धन कैसे प्राप्त हो सकता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 जुलाई 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1757 – हस्टेनबेक पर लड़ाई: फ्रांसीसी सेना कम्बरलैंड के राजा से हार गई।
1760 – ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1803 – इंग्लैंड में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच वैगॉन्वे खोला गया।
1805 – मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1835 – हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।
1858 – बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति थे।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1933 – विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता ।
1997 – खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
2004 – अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
2014 – भारत सरकार की My Gov पहल नामक नागरिक केन्द्रित प्लेटफॉर्म की शुरूआत की गई।
2019 – नेता बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 – चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया।
2020 – भारत से बांग्लादेश के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की गई।
2020 – मालदीव ने अपना 55वां स्थापन दिवस मनाया।
2021 – कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।
2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
2022 – लोकसभा ने परिवार अदालत संशोधन विधेयक 2022 ध्वनि मत से पारित किया।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 28,732 करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2022 – ‘आत्मनिर्भर भारत’: आईडेक्स-डीआईओ ने रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र – ‘भारत मंडपम्’ का लोकार्पण किया।
2023 – लोकसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 पारित हुआ।
2023 – विश्व की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत – सूरत डायमंड बोर्स, 660,000 वर्ग मीटर में (पेंटागन से भी बड़ी) का अनावरण सूरत, भारत में आर्किटेक्चरल स्टूडियो मॉर्फोजेनेसिस द्वारा किया गया।
2024 – बक्सर के चौसा थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट की टेस्टिंग प्लांट के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
2025 – ईरान में कोर्ट भवन पर भीषण आंतकी हमले में एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत व 20 घायल हुए।
*26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1904 – मालती देवी चौधरी (नी सेन) एक भारतीय नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता कार्यकर्ता और गांधीवादी थीं ।
1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
1915 – कृष्ण पट्टाभि जोयीस भारत के एक योगाचार्य थे जिन्होने अष्टांग विन्यास योग नामक योग की शैली का विकास किया।
1972 – जुगल हंसराज हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1986 – मुग्धा गोडसे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं।
1989 – दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।
*26 जुलाई को हुए निधन👉*
1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1925 – अमेरिकी ओरेटर और राजनेता विलियम जेनिंग्स ब्रायन का निधन।
1926 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और व्यापारी रॉबर्ट टॉड लिंकन का निधन।
1952 – एवा पेरोन अर्जन्टीना के अधिनायक हुआन डोमिन्गो पेरान कि पत्नी थी।।
1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1971 – अमेरिकी फोटोग्राफर डायने अरबस का निधन।
1973 – स्विस-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक हंस अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन।
1983 – सत्य नारायण सिन्हा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
2013 – सॉन्ग जॅ-की दक्षिण कोरियाई मानव अधिकार कार्यकर्ता / नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।
2013 – उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2020 – दो बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का पेरिस / फ्रांस में 104 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हुआ।
2022 – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी (63) का निधन हुआ।
2022 – बंगाल में एक रुपये के डॉक्टर’ के नाम से लोकप्रिय पद्मश्री से सम्मानित डॉ सुशोवन बंधोपाध्याय (84) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन लेखक मार्टिन वालसर (96) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार रैंडी मीज़नर (77) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश गायक-गीतकार सिनीड ओ’कॉनर (56) का निधन हुआ।
2023 – लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा (65) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश ओपेरा बैरिटोन बेंजामिन लक्सन (87) का निधन हुआ।
2025 – विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी गणितज्ञ, व्यंग्यकार और गायक – गीतकार टॉम लेहरर (97) का निधन हुआ।
*26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती।
🌟 योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती।
🌟 श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस।
🌟 कारगिल विजय दिवस (कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*