पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 23 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 23 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अगस्त 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 28:20 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 17:45 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* वणिज – 15:13 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* विश्कुम्भ – 18:14 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:53
*🌙चन्द्रोदय-* 15:50
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 17:15 से 18:53
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण सुदी एकादशी 28:20 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत , वरद् लक्ष्मी व्रत , श्री श्यामबाबा जागरण , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 17:45 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:10 से 28:19 तक , सूर्य सायन कन्या में 07:59 , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:45 तक, शक भाद्रपद प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, शरद् ऋतु प्रारम्भ , झूलन यात्रा प्रारम्भ , आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री टंगुरि प्रकाशम पंतुलु जयंती भारतीय मौसम विज्ञानी श्री अन्ना मणि जयन्ती (107वीं) , अमर शहीद श्री गुलाब सिंह लोधी जी बलिदान दिवस , पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राम दयाल मुंडा जी जयंती , राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत (National Space Day INDIA) , न“राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान व दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी पूर्णरात्रि , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री दामोदर द्वादशी , श्रावण का अन्तिम सोमवार व्रत , वंजुली महाद्वादशी व्रत , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत (पंचांग भेद से , वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए ) , श्री विष्णु पवित्रारोपण , आज से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक दधित्याग व्रतारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः  श्वः   करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव   बुद्धिमान्  ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 अगस्त 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी । परिवार के लिए समय मिलेगा। यात्रा योग बन रहा है। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1711 –  एडमिरल होवेंदें वॉकर सेंट लॉरेंस पहुंचे।
1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 – ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1850 – वॉर्सेस्टर के मैसाचुसेट्स में पहली अमेरिकी राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
1853 – सबसे पहला वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठन ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।
1866 – प्राग की संधि ओस्ट्रो-प्रशियाई युद्ध समाप्त किया गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 – तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1947 – वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 – ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 – आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 – सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2000 –  केन्या के मोरेन्डट शहर में जॉन एन्थनी कैसर की (रोमन कैथोलिक पादरी थे) हत्या कर दी गई।
2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका।
2002 – इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 – ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 – चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
2005 –  ठांस पेरू उड़ान पुकलपा पेरू के पास 204 क्रैश हुई जिसमे 41 लोगों की मौत हुई।
2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 – राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
2019 – ईरान ने स्वदेशी रूप से निर्मित हवाई सुरक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया, यह अनावरण ईरान के “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” के अवसर पर किया गया।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2019 – पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने आर्कटिक क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता परमाणु रिएक्टर लांच किया।
2020 – रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ। यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया जो  23 से 29 अगस्त तक चला।
2020 – सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डालर की डील को निलंबित किया।
2020 – महात्मा गांधी के एक चश्‍मे की सदी की सबसे बड़ी नीलामी ब्रिटेन में की गई, जिसे अमेरिका के एक शख्‍स ने 2,60,000 पौंड में खरीदा।
2021 – भारतीय नौसेना तथा फिलीपींस की नौसेना के बीच सामुद्रिक साझेदारी युद्धाभ्यास किया।
2021 – वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्‍ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का उद्घाटन किया।
2021 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया।
2021 – भारतीय सेना के चयन बोर्ड ने पांच महिला अफसरों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के ऐतिहासिक फैसला को मंजूरी दी।
2022 – दुश्मन को चकमा देने में माहिर मिसाइल VL-SRSAM का डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने सफल परीक्षण किया।
2022 – पाकिस्तान ने 15वां संविधान संशोधन विधेयक वापस लिया।
2023 – चंद्रयान -3 ने शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक नरम सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।
2023 – जी-20 संस्कृति कार्य-समूह की चौथी बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 – भारत स्वच्छ वायु शिखर सम्मेलन बेंगलुरू में शुरू हुआ।
2023 – एलसीए तेजस ने गोवा तट से स्वदेशी अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 –  रूस में हुआ प्लेन क्रैश, प्रिगोजिन समेत 11 लोग मारे गए। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने से लगभग 26 लोगों की मौत हुई।
2023 – थाई प्रॉपर्टी टायकून श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
2024 – नेपाल में भारतीय यात्री बस नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हुई।
2025 – उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से एक की मौत व 80 घरों में 2 फीट तक मलबा भर गया।

*23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1902 – एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर।
1918 – गोविंद विनायक करंदीकर मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
1918 – अन्ना मणि एक भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1943 – मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला: रीता फारिया।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1955 – सुखदेव नंदाजी काले – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1968 – कृष्ण कुमार कुन्नथ ” केके ” नाम से प्रख्यात एक सफल भारतीय पार्श्व गायक रहे।
1988 – वाणी कपूर – बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल।

*23 अगस्त को हुए निधन👉*

1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।
1994 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
2003 – . एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2013 – डॉ॰ रघुवंश सहाय वर्मा हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
2018 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
2019 – अमेरिका के अरबपति उद्योगपति डेविड कोच (79) का निधन हुआ।
2023 – वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हुई।
2023 – अफ्रीकी रग्बी यूनियन प्लेयर थ्यून्स’ स्टॉफ़बर्ग (68) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी जैज़ गिटारवादक रसेल मेलोन (60) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2025 – अयोध्या राजघराने के मुखिया और ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के सम्मानित ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा (71) का निधन हुआ।

*23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 शरद् ऋतु प्रारम्भ।
🌟 आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री टंगुरि प्रकाशम पंतुलु जयंती।
🌟 भारतीय मौसम विज्ञानी श्री अन्ना मणि जयन्ती (107वीं)।
🌟 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह लोधी जी बलिदान दिवस।
🌟 पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राम दयाल मुंडा जी की जयंती।
🌟 *राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत (National Space Day INDIA)*।
🌟 “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान।
🌟 दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.