पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 04 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 04 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜04 अक्टूबर 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 27:55 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 24:14 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल – 16:53 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 12:32 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 24:33
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 18:32 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 16:35 से 18:04
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 27:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग  24:14 से  , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली ,  श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती , श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस , श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस , विश्व पशु कल्याण दिवस , भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय अखण्डता दिवस व विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 26:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः    किं   करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 अक्टूबर 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यस्त रहोगे , खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। किसी विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। करीबियों से मुलाकात होगी। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2019 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन – 2019 का उद्घाटन किया।
2019 – हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।
2020 – भारत – थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्‍यामां यात्रा पर रवाना हुए।
2021 – जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का प्रधानमंत्री चुना।
2021 – रूस ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से कल जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में शुरू हुआ।
2022 – एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार महोत्सव छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस दिल्ली में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2022 – उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 45-50 लोगों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरी।
2022 – निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया (जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी)।
2022 – गुजरात के वडोदरा सड़क हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – रूस ने पूरे देश में अपनी आपातकालीन सार्वजनिक चेतावनी प्रणालियों का परीक्षण किया।
2023 – सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता, सेना के कैंप उखड़े, 41 गाड़ियां डूबीं; तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फुट तक बढ़ा।
2023 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया।
2024 – देश के पूर्वी और खाड़ी तटों पर अमेरिकी बंदरगाह कर्मचारियों ने 3 दिनों के बाद हड़ताल समाप्त की।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2025 – अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया।

*4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1857 – श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1884 – रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।
1927 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
1931 – संध्या मुखोपाध्याय – हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।
1952 – श्रीपद येस्सो नायक भारत की लोकसभा में सांसद व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बने।
2014 – जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

*4 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1979 – कस्तूरी बाई – प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
2004 – नीलमणि राउत्रे – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2011 – भागवत झा आजाद – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
2020 – बीजू जनता दल के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हुआ।
2020 – मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ वे समाजवादी पार्टी के पूर्व *एमएलसी* थे (ध्यानार्थ – समाजवादी पार्टी के संस्थापक , पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ये नहीं हैं )।
2021 – दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात वयोवृद्ध हिन्दी कथाकार शेखर जोशी (90) का निधन हुआ।
2023 – ग्रीक बास्केटबॉल खिलाड़ी और 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण कोच गियानिस इयोनिडिस (78) का निधन हुआ।
2023 – भारत के पहले आदिवासी बिशप कार्डिनल टोप्पो (83) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायक-गीतकार, वोकल अरेंजर और संगीत निर्देशक जैक कोलवेल (34) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी प्रो फुटबॉल HOF गार्ड बिली शॉ (85) का निधन हुआ।
2025 – हिंदी और मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम (87) का निधन हुआ।
2025 – राजस्थान के दिग्गज किसान नेता, पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी (62) का निधन हुआ।
2025 – मोहाली (चंडीगढ़) निवासी भारतीय सेना के जवान गगनदीप सिंह (25) लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए।

*4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती।
🌟 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस।
🌟 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।
🌟 विश्व पशु कल्याण दिवस।
🌟 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस।
🌟 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🌟 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.