पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 नवम्बर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:02 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 23:29 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* कौलव – 12:45 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* गण्ड – पूर्णरात्रि
*🌅सूर्योदय-* 06:43
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 11:41
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 16:07 से 17:27
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 26:02 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ बिहार) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , कल्पादि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 23:29 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:29 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी) , महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर , कार्तिक शुक्ल षष्ठी) ,श्री बिरसा मुण्डा जयन्ती (जनजातीय गौरव दिवस) , श्री ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती (लब्ध अशोक चक्र) , झारखण्ड राज्य गठन दिवस (15 नवम्बर 2000) , अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ दिवस (UN) , बन्दी लेखक दिवस (PEN International) , गणतंत्र उद्घोषणा दिवस (ब्राज़ील) , शिची-गो-सान उत्सव (जापान) , राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर) व सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस (नवम्बर के तीसरे रविवार को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी सप्तमी 28:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत पूर्ण / पारण , सूर्य की वृश्चिक संक्राति 19:43 पर (विशेष पुण्यकाल 13:19 से सूर्यास्त तक) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:17 तक , विघ्नकारक भद्रा 28:20 से , आकाश दीपदान समाप्ति।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*विद्वत्त्वं च नृपत्वं च*
*नैव तुल्ये कदाचन।*
*स्वदेशे पूज्यते राजा*
*विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥*
*भावार्थ👉*
_विद्वान होना और राजा होना अतुलनीय हैं, राजा को तो अपने राज्य में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 नवम्बर 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने / बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। थकान व व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1777 – महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।
1808 – महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1859 – ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया।
1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
1902 – वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।
1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
1920 – लीग ऑफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।
1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर ‘इंटेल 4004’ लॉन्च किया।
1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
1988 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 – फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001 – अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 – आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी।
2004 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 – चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
2007 – एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
2008 – योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2019 – इटली के वेनिस शहर में करीब 6 फीट (1.87 मीटर) तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी।
2020 – रीजनल इकोनॉमिक कांप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (आरसेप) के तहत 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 – असम में बागजान गैस कुएं में आग लगने के 172 दिनों बाद उस पर पूरी तरह से ( सफलतापूर्वक ) काबू पा लिया गया।
2020 – अफगानिस्तान के इंटीरियर अफेयर्स मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी ऐलान किया है कि हेलमंद और कांधार में एक महीने पहले शुरू किए गए अभियान में करीब 70 तालिबानी कमांडर मारे गए , 152 पाकिस्तानी लड़ाके ढेर।
2020 – चीन ने हजारों किमी की दूरी से समुद्र के अंदर युद्धपोतों को निशाना बनाने में सफलता हासिल की , अपनी DF-26B और DF-21D मिसाइलें दागकर लक्ष्यों को तबाह किया।
2021 – प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया।
2021 – भारतीय नौसेना ने भारत, सिंगापुर और थाईलैंड त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास (15-16 नवम्बर) ‘सिटमेक्स’ में भागीदारी की शुरुआत की।
2021 – भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण (15 नवंबर 2021 से शुरू हुआ “युद्धाभ्यास शक्ति 2021” और 26 नवंबर 2021 तक चलेगा)।
2022 – संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष ने जानकारी दी कि आज दुनिया की आबादी 8 अरब की हो गई।
2022 – पीएम मोदी ने विभिन्न G20 नेताओं (अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आदि) से मुलाकात की व बाली में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में भाग लिया।
2022 – भारत और स्वीडन ने लीड-आई टी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।
2022 – रूस द्वारा यूक्रेन पर दागी मिसाइलें पोलैंड में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हुई ।
2023 – जम्मू संभाग के जिला डोडा में बस 300 फीट गहरी खाई में गिरने से 36 की मौत व 19 लोग घायल हुए।
2024 – झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई व 37 को खिड़की तोड़कर निकाला गया।
2025 – जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में जब्त विस्फोटकों की जांच के दौरान दुर्घटना में 9 सुरक्षाकर्मियों व अधिकारियों की मृत्यु तथा कई घायल हुए।
*15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1866 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
1875 – बिरसा मुण्डा, भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता।
1884 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक ग्रेहाई होप्टमैन का जन्म हुआ।
1902 – एस वी कृष्णमूर्ति राव – पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष।
1915 – न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्ण अय्यर – भारत के एक न्यायधीश थे।
1922 – त्रिवेणी साही मिश्रा – भारतीय राज्य असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1937 – रमेश चंद्र शाह हिन्दी उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक।
1950 – अश्विनी कुमार नागालैंड के पूर्व राज्यपाल।
1979 – सुमराइ टेटे – भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की सदस्य रही।
1986 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
1986 – देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।
*15 नवंबर को हुए निधन👉*
1630 – जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1937 – जयशंकर प्रसाद – हिन्दी साहित्यकार।
1938 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1961 – बंकिम मुखर्जी – भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।
1981 – कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी।
1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का पुनार आश्रम में निधन हुआ।
1996 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
2013 – कृपालु महाराज – मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाया था।
2015 – सईद जाफ़री – भारत में जन्मे ब्रितानी अभिनेता थे।
2017 – कुंवर नारायण – हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।
2020 – बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) का कोलकाता के बेल व्यू क्लिनिक में निधन हो गया।
2021 – इतिहासकार बलवंत मोरेश्वर उर्फ शिवशाहिर बाबासाहेब पुरंदरे (100) का निधन हुआ।
2021 – मन्नू भंडारी (90)हिन्दी की सुप्रसिद्ध कहानीकार का निधन हुआ।
2023 – राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर (75) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश धातुविज्ञानी, शिक्षाविद और यूके सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार रॉबिन निकोलसन (90) निधन हुआ।
*15 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी)।
🌟 महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर , कार्तिक शुक्ल षष्ठी)।
🌟 श्री बिरसा मुण्डा जयन्ती (जनजातीय गौरव दिवस)।
🌟 श्री ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती (लब्ध अशोक चक्र)।
🌟 झारखण्ड राज्य गठन दिवस (15 नवम्बर 2000)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ दिवस (UN)।
🌟 बन्दी लेखक दिवस (PEN International)।
🌟 गणतंत्र उद्घोषणा दिवस (ब्राज़ील)।
🌟 शिची-गो-सान उत्सव (जापान)।
🌟 राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर)।
🌟 सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस (नवम्बर के तीसरे रविवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*