पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 नवम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 08:44 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 17:17 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* वणिज – 07:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* धृति – 29:22 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:41
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 10:16
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 20:44 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:18 तक , बुध मार्गी 21:23 पर , शुक्र मार्गी 29:56 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:27 से 20:43 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती , श्री वसंतदादा पाटिल सांगली जयन्ती , विश्व दयालुता दिवस {World Kindness Day} , सिम्फोनिक मेटल दिवस (अंतरराष्ट्रीय संगीत) , नेशनल हग ए म्यूजिशियन दिवस (National Hug a Musician Day , US) ,  नेशनल इंडियन पुडिंग दिवस (US) व नेशनल डीटीसी फ्राइडे (National Direct-To-Consumer Friday , US , नवम्बर का दूसरा शुक्रवार)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 23:25 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दुर्जनस्य च सर्पस्य*
*वरं सर्पो न दुर्जनः ।*
*सर्पो दशति काले तु*
*दुर्जनस्तु पदे पदे ।।*
*अर्थात्👉*
_एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि साँप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन अकारण ही पग – पग पर हानि पहुँचाएगा।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 नवम्बर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहने की सम्भावना परन्तु आराम कर सकोगे। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। किसी कार्य के बधाई के पात्र बनोगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। यात्रा योजना का विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा।ध्यान देने पर स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1715 –  जेराबेट विद्रोह के दौरान शेरीफमूयर का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध अनिर्णायक रहा ।
1789 –  बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा- “मृत्यु और करों को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है।”
1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी ‘लिबर्टी पार्टी’ का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।
1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।
1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।
1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।
1887 –  मध्य लंदन में खूनी रविवार संघर्ष हुआ।
1898 – काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1903 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा की आजादी को स्वीकार किया।
1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।
1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।
1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।
1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।
1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।
1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।
1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया।
2007 – आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 – झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया ।
2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं।
2019 – ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से भेंट की।
2019 – बोलिविया में राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी MLA जीनिन अनीज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेसएक्स ने वैश्विक इंटरनेट के लिए 60 स्टारलिंक के उपग्रहों का दूसरा बैच लॉन्च किया।
2020 – भारत द्वारा ओडिशा तट के पास चांदीपुर एकीकृ‍त प्रक्षेपण केन्‍द्र से सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 – बांग्लादेश के  17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
2020 – यंगून: म्यामांर में आंग सान सू की की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ’ (एनएलडी) पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में दूसरी बार सत्ता में वापस आने के लिए संसद में पर्याप्त (346) सीटें जीती।
2021 – मणिपुर में सेना के काफिले पर बड़े आतंकी हमले में कमांडिंग आफिसर व उसके परिवार के कुछ सदस्यों सेमत कई जवान शहीद हुए।
2021 – केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने वाराणसी में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2022 – कार्निवल के क्रूज शिप में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
2022 – तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाके से छह लोगों की मौत व 53 घायल हुए।
2022 –  इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्वकप दूसरी बार जीता।
2023 – आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक ने कोलंबिया में आयोजित विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
2024 – रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी ने आकाशीय संघर्ष में रणनीतिक तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का पहला संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया।
2025 – पुणे में दो ट्रकों के आपस में टकराने से लगी आग में 8 लोग जिंदा जले।

*13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1743 – फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।
1780 – महाराजा रणजित सिंह, पंजाब के शासक का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।
1831 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1873 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1892 – राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक।
1917 – वसंतदादा पाटील – महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1917 – मुक्तिबोध गजानन माधव, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
1945 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
1967 – जूही चावला, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।

*13 नवंबर को हुए निधन👉*

1589 – लाहौर में भगवानदास का निधन हुआ।
1924 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की माता आबिदर बेगम का निधन हुआ।
1962 – ग़ुलाम यज़दानी (पद्म भूषण सम्मानित) हैदराबाद राज्य में पुरातत्व विशेषज्ञ व एक विशेष विभाग के संस्थापक भी थे।
2010 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।
2020 – प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन हुआ।
2022 – हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का 90 साल की उम्र में स्वर्गवास हुआ।
2023 – हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी (104) का निधन हुआ।
2024 –  पनामा के फुटबॉल फॉरवर्ड लुइस अर्नेस्टो तापिया (80) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2025 – हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की प्रमुख अभिनेत्री और निर्माता कामिनी कौशल (98) का निधन हुआ।

*13 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय)।
🌟 महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती।
🌟 श्री वसंतदादा पाटिल सांगली जयन्ती।
🌟 विश्व दयालुता दिवस {World Kindness Day}।
🌟 सिम्फोनिक मेटल दिवस (अंतरराष्ट्रीय संगीत)।
🌟 नेशनल हग ए म्यूजिशियन दिवस (National Hug a Musician Day , US)।
🌟 नेशनल इंडियन पुडिंग दिवस (US)।
🌟 नेशनल डीटीसी फ्राइडे (National Direct-To-Consumer Friday , US , नवम्बर का दूसरा शुक्रवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.