पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 30 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 30 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 मई 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 12:00 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 13:21 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* वणिज – 12:00 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शिव – 29:23 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:13
*🌙चन्द्रोदय-* 18:34
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 06:39 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 12:00 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , नौतपा जारी , श्री सत्यनारायण व्रत आज , पूर्णिमा व्रत (पंचांगभेद से कल रविवार को भी) , अब्द साध्य व्रत , चंपक चतुर्दशी (बं.) , जैन चौदस , आम त्याग  (जैन) , पंचतप व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:21 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:58 से 25:07 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री ग्राम पंजगाई   (बिलासपुर , हि.प्र. , 30 से 31 मई) , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (तारीखानुसार) , श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस , श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस , श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस , गोवा राज्य का दर्जा / स्थापना दिवस (39वाँ) , हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर) व विश्व वेप दिवस (World Vape Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 14:17 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , नौतपा जारी , पूर्णिमा व्रत (पंचांगभेद से आज रविवार को भी) , ज्येष्ठी योग , स्नान दानादि की अधिक मासीय ज्येष्ठी पूर्णिमा , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 05:47 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*काकचेष्टा बकोध्यानं*
*श्वाननिद्रा  तथैव  च ।*
*अल्पहारी गृहत्यागी*
*विद्यार्थी पंचलक्षणम्॥*
▪️ *चाणक्य नीति*
*अर्थात् 👉*
_विद्यार्थी के पाँच लक्षण होते हैं— कौवे जैसी चेष्टा (सदैव सक्रिय रहना), बगुले जैसा एकाग्र ध्यान, कुत्ते जैसी हल्की नींद (सतर्क रहना), अल्प आहार करने वाला और गृह-त्यागी (घर की सुख-सुविधाओं का त्याग करने वाला) होना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 मई 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। धर्य रखें सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक आयोजन होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे , समय निकालें। थकान हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।  दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।  किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।
1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।
1797 – विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।
1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ।
1859 – फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
1910 – जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।
1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1962 – चिली में 1962 फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।
1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987 – गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1996 – 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998 – पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण।
1998 –  अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2008 – सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित 24 कैबिनेट और 33 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।
2019 –  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शपथ ली ।
2019 – अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों पर नकेल कसने की कोशिश के तहत उनकी 4.6 करोड़ डॉलर से अधिक राशि रोक दी ।
2020 – अमरीका की निजी वाणिज्यिक कंपनी स्‍पेस-एक्‍स के अंतरिक्ष यान ने देर रात केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए उड़ान भरी। इसमें नासा के दो अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ली सवार हुए।
2020 – अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ा , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में हैं।
2020 – कोरोना संकट के चलते नासा ने सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया , तीन भारतीय कंपनियों को निर्माण का ठेका मिला।
2021 – दक्षिण कोरिया में वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित दो दिवसीय जलवायु शिखर सम्मेलन सम्‍पन्‍न हुआ।
2022 – उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नौ दिन की विदेश यात्रा पर गैबॉन, सेनेगल और कतर के लिए रवाना हुए।
2022 – आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की खास और ताजा जानकारी के लिए एक सार्वजनिक डैशबोर्ड की शुरूआत की।
2022 – परम अनन्त , एक अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर को गांधीनगर IIT संस्थान में कमीशन किया गया।
2023 – जम्मू में पुल से 75 यात्रियों से भरी बस गिरने से 10 की मौत व 57 घायल हुए।
2023 – नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित नीति चर्चा पर स्टार्टअप 20 दूतावास की बैठक आयोजित हुई।
2024 – वर्मोंट अमेरिका का पहला राज्य बना जिसने कानून पारित कर जीवाश्म ईंधन कंपनियों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने को कहा।
2024 – जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 150 फीट गहरी खाई में एक बस गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हुए।
2025 – BLA ने किया दावा कि बलूचिस्तान के सुराब शहर पर बलोच आर्मी का कब्जा हुआ।
2025 – महाराष्ट्र के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ किया गया।

*30 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – पण्डित मुखराम शर्मा – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
1935 – पंडित देवब्रता चौधरी – भारतीय सितारवाद और शिक्षक थे।
1940 – जगमोहन डालमिया – भारतीय उद्योगपति।
1947 – वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।
1950 – परेश रावल – भारतीय अभिनेता ।
1985 – जेनिफर विंगेट – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री ।

*30 मई को हुए निधन👉*

1606 – गुरु अर्जुन देव – सिक्खों के पाँचवें गुरु।
1778 – वोल्टेयर – फ्रांस के बौद्धिक जागरण के युग के महान लेखक, नाटककार एवं दार्शनिक थे।
1955 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।
1989 – वीर बहादुर सिंह- एक भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके।
1991 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
2000 – रामविलास शर्मा – आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि।
2013 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
2016 – देवेगौड़ा जवारेगौड़ा ( डी जा गो या केवल जवारेगौड़ा )- एक भारतीय कन्नड़ लेखक, लोक कथाकार, शोधकर्ता, विद्वान और अकादमिक थे।
2020 – पूर्व स्प्रिंट ओलंपिक चैंपियन बॉबी मोरो का निधन।
2022 – वयोवृद्ध पत्रकार पद्मानंद झा (66) , द पायनियर के संस्थापक सदस्यों में से एक थे का दिल का दौरा पड़ने से गोवा में निधन हो गया।
2023 – चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन (48) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता जॉन बियस्ली (79) का निधन हुआ।
2025 – रेनी विक्टर, अमेरिकी अभिनेत्री (कोको, वीड्स), 86 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।

*30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री ग्राम पंजगाई   (बिलासपुर , हि.प्र. , 30 से 31 मई)।
🌟 गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (तारीखानुसार)।
🌟 श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस।
🌟 श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस।
🌟 श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस।
🌟 गोवा राज्य का दर्जा / स्थापना दिवस (39वाँ)।
🌟 हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)।
🌟 विश्व वेप दिवस (World Vape Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave A Reply

Your email address will not be published.