पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 जुलाई 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 12:42 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 13:44 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव – 12:42 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* प्रीति – 17:00 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 22:18
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायण
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 08:56 से 10:40
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्थी 12:42 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , पंचक जारी , मंगल रोहिणी नक्षत्र में 23:53 पर , गुरु पुष्य नक्षत्र में 15:23 पर , शुक्र मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में 19:13 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री यादवराव महाराज पुण्यतिथि धापेवाडा (नागपुर) , चेहल्लुम / अरबईन (Arbaeen इस्लाम) शोक पर्व , श्री के. रोसैया जयन्ती , स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि , श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती , श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती , श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस , अमेरिका स्वतंत्रता दिवस व अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (को ऑपरेटिव) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ बदी पंचमी 13:33 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , कोकिला पंचमी / नागपंचमी (बं.) ,पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:13 से , वक्री बुध पश्चिम में अस्त 06:01 पर , कोकिला पंचमी व्रत (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रत्यहं        प्रत्यवेक्षेत*
*नरश्चरितमात्मनः  ।*
*किं नु मे पशुभिस्तुल्यं*
*किं नु  सत्पुरुषैरिति॥*
*अर्थात्👉*
_प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन अपना आत्मनिरिक्षण करते रहना चाहिए कि मुझ में कौन-सी विशेषताएं व गुण हैं । ऐसे कौन से हैं जो पशुतुल्य हैं और ऐसे कौन से हैं जो सत्पुरुषों से मिलते-जुलते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 जुलाई 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। खर्चों में इजाफा होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। दान प्रवृत्ति प्रबल होगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढेगी। शान्त स्वभाव का प्रयास करें। जीवनसाथी पर शक न करें। आलस हावी रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें नहीं तो भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । रोजगार योग प्रबल हैं । वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। सामाजिक दायरा बढेगा। आपकी शौहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा । रोजगार के योग हैं । आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1827 – न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
1828 –  लॉर्ड विलियम बेंटिंक कलकत्ता (अब कोलकाता) नए गवर्नर-जनरल के रूप में अपना प्रशासन शुरू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज IV के स्थान पर भारत आए।
1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
1886 – फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
2010 – एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने केरल के प्रोफ़ेसर जोसेफ़ पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2013 – अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।
2019 – भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2019 – नासा ने ओरियन कैप्सूल के लिए एक लॉन्च-एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण एसेंट एबॉर्ट -2 का सफल परीक्षण किया।
2020 –  जर्मन फुटबॉल कप : बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर सबसे ज्यादा 20वीं बार खिताब जीता।
2021 – पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – दक्षिणी फिलीपींस में सैन्य विमान C-130 क्रेश हुआ , 92 लोग सवार थे, लगभग 17 की मौत व 40 घायल हुए।
2022 – दिल्ली विधानसभा ने वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक 2022 पारित किया , राष्ट्रपति के पास स्‍वीकृति के लिए भेजा जाना शेष।
2022 – हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, कई जख्मी हुए।
2022 – अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग 222 में 9 लोगों की मौत हुई व 57 लोग घायल हुए।
2023 – महाराष्ट्र में मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल में कंटेनर घुसा व 38 को कुचला ,10 की मौत हुई।
2023 – अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता बने।
2023 – पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्‍न हुई।
2024 – एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भाषण दिया।
2024 – दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न हुआ।
2025 – पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से नवाजा गया।
2025 – IND vs ENG टेस्ट मैच: एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

*4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1898 – गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।
1912 – दक्षिणायनी वेलायुधन एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेता थे ।
1916 – नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1933 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल – के. रोसैया।
1943 – विमलेश कांति वर्मा – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।
1945 – सुशील कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1954 – एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे।
1956 – लक्ष्मीकांत यशवंत पारसेकर गोवा के एक राजनेता।
1997 – चिराग शेट्टी एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी।

*4 जुलाई को हुए निधन👉*

1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1857 – धन सिंह गुर्जर भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1902 – स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।
1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ।
1963 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक।
1978 – अम्मु स्वामीनाथन – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी और भारत की संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्य थीं (कन्फर्म नहीं)।
1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।
2022 – वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार (92) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्जिस बेरेटा (77) का निधन हुआ।
2025 – पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर (डॉ. एम.सी. डावर , 79) का निधन हुआ।
2025 – कुशल कॉन्सर्ट वायलिन वादक (संगीतकार) श्रीमती राज कौर रंधावा (राजकुमारी कौर रंधावा , 88) का निधन हुआ।

*4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री यादवराव महाराज पुण्यतिथि धापेवाडा (नागपुर)।
🌟 चेहल्लुम / अरबईन (Arbaeen इस्लाम) शोक पर्व।
🌟 श्री के. रोसैया जयन्ती।
🌟 स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि।
🌟 श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती।
🌟 श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती।
🌟 श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस।
🌟 अमेरिका स्वतंत्रता दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (को ऑपरेटिव) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.