पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 08 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 08 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 मई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 12:25 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा 21:20 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 12:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुभ – 26:28 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 24:38
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:37 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी षष्ठी 12:25 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 12:22 से 25:13 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:20 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग  21:20 से , शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 21:47 पर ,दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी) , स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती , जीन हेनरी डयूनेन्ट (नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित) जयन्ती , श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन), क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई) , अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रीसेंट डे व विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassaemia Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी सप्तमी 14:06 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:25 तक , महापंचक प्रारम्भ 23:25 से , श्री कालाष्टमी , श्री महाराणा प्रताप जयन्ती , श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अप्यदृष्टं     श्रवादेव*
*पुरुषं   धर्मचारिणम् ।*
*भूतिकर्माणि कुर्वाणं*
*तं जनाः कुर्वते प्रियम्।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य धर्म का आचरण करता और लोक- कल्याण के कार्य में लगा रहता है, उसका दर्शन न हुआ हो तो भी मनुष्य केवल नाम सुनकर उससे प्रेम करने लगते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 मई 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें।  कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 मई की महत्त्वपूर्णक्र घटनाएँ👉*

1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
1736 – फ्रेडरिक जो के वेल्स के राजकुमार थे, ने सक्से-गोथ की राजकुमारी अगस्ता से शादी की।
1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।
1773 – मिस्र में, ओट्टोमैन विद्रोहियों ने विद्रोह किया, मिस्र के मल्लुक सुल्तान अली बे की हत्या कर दी।
1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।
1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।
1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी।
1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
1933 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।
1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1962 – रबिन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 – अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
2010 – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
2019 – पाकिस्तान मेन सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला , 10 की मौत।
2019 – बिजनौर में डाकू सुल्ताना के इलाके में दुर्लभ सिक्के मिले।
2020 – भारत और एआईआईबी ने 50 करोड डॉलर की कोविड-19 आपात कार्रवाई और स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली तैयारी परियोजना पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 – वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से 168 भारतीय विद्यार्थियों का पहला दल श्रीनगर पहुंचा, सऊदी अरब से 152 यात्रियों को लेकर एक विमान रात कोजिकोड पहुंचा व आई. एन. एस जलाश्‍व लगभग साढे सात सौ भारतीयों को लेकर मालदीव से आज कोच्चि के लिए रवाना हुआ।
2020 – मनमाड को जा रही एक मालगाड़ी ने पटरियों पर सो रहे लोगों के एक समूह को टक्कर मारी।19 लोगों में से 14 की घटना स्थल पर ही मौत और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।
2021- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयद उल-शुहदा हाई स्कूल के पास हुए धमाके में करीब 90 लोगों की मौत हुई।
2021 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत व एक घायल हुआ।
2021 – भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया।
2021 – भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी समेत 27 देशों के नेता शामिल हुए।
2021 – महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2022 – राजस्थान 10 गीगावॉट सौर क्षमता को पार करने वाला पहला राज्य बना।
2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नागपुर (IIM Nagpur) के नए कैंपस का उद्घाटन किया।
2022 – अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंची व राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।
2022 – मध्‍यप्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के द्वितीय चरण का शुभारम्‍भ किया।
2023 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारत के प्रथम भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र (हेरिटेज सेंटर) का उद्घाटन किया।
2023 – राजस्थान के हनुमानगढ़ में मकान की छत पर मिग-21 गिरने से तीन लोगों की मौत हुई पायलट सुरक्षित रहा।
2023 – भारत के जीवंत राज्य गोवा में भारत की अध्यक्षता में तीसरी जी20 विकास कार्य समूह की बैठक (8 से 11 मई) शुरू हुई।
2023 – कांगो के कालेहे में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 400 से अधिक होने से राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।
2024 – हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हुई।
2025 – पाकिस्तान ने रात में भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमला किया, भारत ने S400 डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया; सुबह हार्पी ड्रोन से पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम तबाह हुआ‌।
2025 – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गनगनानी के पास एक निजी हेलीकॉप्टर के 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरने से बरेली की मां-बेटी सहित 6 लोगों की मौत हुई।

*8 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट – मानव सेवा के कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1895 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1916 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
1926 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1929 – गिरिजा देवी – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।

*8 मई को हुए निधन👉*

1777 – मीर क़ासिम – बंगाल का नवाब।
1899 – वासुदेव चापेकर – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।
1915 – अमीर चन्द – भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।
1915 – भाई बालमुकुंद – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1972 – दामोदरम संजिवैय्या – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (08 मई का भी वर्णन मिलता है)।
1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
2021 – प्रसिद्ध योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद (77) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – मॉस्को ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व कोच एम के कौशिक (66) का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – मॉस्को ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह (60) का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – ओडिया साहित्यकार पद्मश्री से सम्मानित रजत कुमार कार (88) का निधन हुआ।
2023 – प्रख्यात बंगला साहित्यकार समरेश मजूमदार (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी जोसेफ रॉबर्ट गार्सिया कप्प (85) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीलियाई रॉक गायिका, संगीतकार और गीतकार रीटा ली जोन्स (75) का निधन हुआ।
2024 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य पीट मैक्कलोस्की (96) का निधन हुआ।

*8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी)।
🌟 स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती।
🌟 जीन हेनरी डयूनेन्ट (नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित) जयन्ती।
🌟 श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन)।
🌟 क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस।
🌟 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रीसेंट डे।
🌟 विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassaemia Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.