पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 मई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 मई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 मई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 06:27 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी – 29:07 तक
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 26:09 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* तैतिल – 06:27 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वृद्धि – 08:18 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:08
*🌙चन्द्रोदय-* 10:56
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 26:09 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 06:27 तक पश्चात् सप्तमी 29:07 (शनि सुबह 05:07) तक , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , सप्तमी तिथि का क्षय (सप्तमी तिथि टूटी) , शक (राष्ट्रीय) ज्येष्ठ मासारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 29:05 से , षष्ठी को नीम की पत्ती , फल या दातून से मुँह में नहीं डालने चाहिए , सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री राजाराम मोहनराय जयन्ती (254वीं) , श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम स्मृति दिवस , विश्व गोथ दिवस व विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 28:29 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , सप्तमी तिथि का क्षय (सप्तमी तिथि टूटी) श्रीदुर्गाष्टमी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:05 से 16:47 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न चापि गच्छेत् कार्येण*
*समयाद् वापि नास्तिकैः।*
*आसनं तु पदाऽऽकृष्य*
*न प्रसज्जेत् तथा नरः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_नास्तिकों के साथ काम पड़ने पर भी न जाएं। उनके शपथ खाने या प्रतिज्ञा करने पर भी उनके साथ यात्रा न करें। आसन को पैर से खींचकर उस पर न बैठे।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 मई 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
334 – ईसा पूर्व सिकंदर महान की सेना ने पार्शिया के राजा को हटाया।
1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
1712 – सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।
1735 – जॉर्ज हेडली ने “ट्रेड विंड” का पहली व्याख्या प्रकाशित की।
1746 – रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
1762 – स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1799 – नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।
1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
1841 – गुरिआ में विद्रोह: जॉर्जिया प्रांत गुरिया ने रूसी साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह आरम्भ किया।
1843 – 700 -1000 प्रवासियों के साथ पहली वैगन ट्रेन स्वतंत्रता ओरेगन को मिसौरी भेजा गया।
1855 – विक्टोरिया के प्रांत को न्यूसाउथ वेल्स से प्रशासनिक रूप से अलग किया गया।
1856 – मास्को के व्यापारी त्रेतिकोफ़ ने पहली बार दो पेण्टिंगें ख़रीदकर अपना चित्र-संग्रह बनाना शुरू किया था।
1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
1892 – डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1943 – पहले लड़ाकू जेट विमान का परीक्षण किया गया।
1946 – पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।
1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972 – रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने निक्सन। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
1987 – भारत के मेरठ में हाशिमपूरा नरसंहार हुआ।
1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1996 – माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
2002 – नेपाल में संसद भंग।
2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए।
2008 – कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न।
2008 – मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति ‘निर्मला’ सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये।
2008 – केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 158 लोगों की मौत हुई।
2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।
2019 – फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रच दिया।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को रिसेट-2बी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण कर एक बार फिर सुनहरा इतिहास रच डाला।
2019 – भारतीय वायुसेना ने सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया , वायुसेना के अनुसार लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से दागी गई ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को निशाना बनाया।
2020 – पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 107 लोगों में से 97 की मौत हो गई। बुरी तरह जले शवों की डीएनए जांच से की पहचान।
2020 – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 34-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप कार्यभार संभाला।
2021 – बिहार सरकार ने ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस को कानून, 1897 के तहत महामारी घोषित किया।
2021 – रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया। जिससे चीन लाल ग्रह पर अपने उद्घाटन मिशन पर एक लैंड व्हीकल की परिक्रमा, लैंड और तैनात करने वाला पहला देश बना।
2021 – कांगो के शहर गोमा के पास स्थित ज्वालामुखी फटा।
2021 – चीन में बर्फीले तूफान के कारण अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा लेने वाले 21 धावकों की मौत।
2022 – उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।
2022 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की दस लाख महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
2023 – श्रीनगर में 22 से 24 मई तक ‘जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ आयोजित हुई।
2023 – पीएम मोदी को “उनके वैश्विक नेतृत्व की मान्यता” में फिजी के सर्वोच्च सम्मान, ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया।
2023 – बलिया गंगा में 40 लोगों से भरी नाव डूबने से 3 की मौत।
2023 – अमेरिका और पापुआ न्यू गिनी के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2024 – अमेरिका ने हमास का खात्मा करने के लिए इजराइल के राफा ऑपरेशन को दी हरी झंडी।
2025 – अमेरिका में रिहायशी इलाके में दुर्घनाग्रस्त विमान गिरने से 6 यात्री जिंदा जले , 10-15 घरों में आग लग गई और कई लोग घायल हुए।
*22 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1772 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म। यह अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
1878 – गामा पहलवान – पेशेवर पहलवान (मतभेद)।
1911 – साहु शांति प्रसाद एक उद्यमी , समाज सेवी व भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक ।
1925 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
1959 – महबूबा मुफ़्ती – एक भारतीय राजनीतिज्ञा तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री।
*22 मई को हुए निधन👉*
1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले महान योद्धा सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।
1991 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
2011 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
2012 – फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम – मेघालय के आठवें मुख्यमंत्री।
2020 – चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एशले कूपर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन।
2020 – नेपाल सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद।
2020 – विख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका श्यामला जी भावे का निधन ।
2020 – इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन।
2021 – दिग्गज संगीतकार विजय पाटिल उर्फ़ लक्षमण का दिल को दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2021 – चीन के ‘हाइब्रिड चावल के जनक’ युआन लॉन्गपिंग का निधन।
2023 – साउथ फिल्मों के स्टार सरथ बाबू (71) का बीमारी के बाद निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता डैरिल हिकमैन (92) का निधन हुआ।
*22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री राजाराम मोहनराय जयन्ती (254वीं)।
🌟 श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम स्मृति दिवस।
🌟 विश्व गोथ दिवस।
🌟 विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*