पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 20 अप्रैल 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 20 अप्रैल 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 अप्रैल 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 07:30 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी – 28:17 तक
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 26:09 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* गर – 07:30 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सौभाग्य – 16:10 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:49
*🌙चन्द्रोदय-* 07:39
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 07:28 से 09:05
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 वैशाख सुदी तृतीया 07:30 तक पश्चात् चतुर्थी 28:17 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय (चतुर्थी तिथि टूटी) , कृतयुगादि , पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म – घटादि दान , त्रिलोचन दर्शन – यात्रा , बद्री केदार यात्रा प्रारम्भ , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सूर्य सायन वृष राशि में 07:09 पर , अक्षय तृतीया (आखा तीज , पंचांग / स्थान भेद से आज भी) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से मंगलवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 26:09 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:35 से  26:09 तक , विघ्नकारक भद्रा 17:52 से 28:16 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , वर्षितपसमापन (जैन) , मुस्लिम जिल्काद मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मातंगी जयन्ती (बैशाख शुक्ल तृतीया) , भगवतीस्वामी श्री येवलेकर जयंती (ठाकली) , श्री भैरवनाथ यात्रा (नासिक) , महात्मा श्री बसवेश्वर जयंती (अक्षय तृतीया , वैशाख शुक्ल तृतीया) , सौर ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ , मेला श्री खनाणी प्रारम्भ (कुल्लू ,शिम. = 20-21) , श्री चन्द्र बाबू नायडू जन्म दिवस , श्री मुकुल संगमा जन्म दिवस व संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस (UN Chinese Language Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख सुदी पंचमी 25:22 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:09 से , यमघण्टक योग 23:09 से सूर्योदय तक ,श्री आद्यशंकराचार्य जयन्ती , श्री सूरदास जयन्ती (548वीं , मतभेद) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (दक्षिण भारत) , शक /राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
*क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 अप्रैल 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे।  अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
1712 – बहादुर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1770 –  जॉर्जियाई राजा एरिकले द्वितीय ने असपिन्द्रा की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1785 – थॉमस वार्टन को किंग जॉर्ज तृतीय द्वारा ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।
1802 – वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला।
1845 रोमोन कैस्टिला पेरू के राष्ट्रपति बनाये गए।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया था।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत हुई।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1940 – आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।
1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता (कन्फर्म नहीं)।
1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
1992 – दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया।
2010 – मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ।
1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
2019 – राष्ट्रपति सिसी को मिस्र में 2030 तक सत्ता सौंपने वाला जनमत संग्रह शुरू।
2019 – मैक्सिको में पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने 13 सदस्यों की हत्या की।
2019 – सीरिया में आईएस का बड़ा हमला, रेगिस्तानी इलाके में घात लगाकर 35 सैनिकों को मारा।
2020 – कोरोना: भारतीय सेना ने कर्मियों को ‘हरे, पीले व लाल’ तीन श्रेणियों में बांटा।
2020 – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीमार लोगों को नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी- ओपीडी की शुरूआत की।
2021 – भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रालयों के बीच वेबिनार एवं एक्सपो का आयोजन किया गया।
2022 – भारत और फिनलैंड ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमत हुए।
2022 – रूस द्वारा यूक्रेनी सैनिकों को समर्पण करने की दी गयी समय – सीमा समाप्त होने पर रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल में सैनिकों को समर्पण करने का एक और मौका दिया।
2023 – डेसेंटिस ने फ्लोरिडा को अमेरिका में सबसे कम मृत्युदंड सीमा देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2023 – स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट दक्षिण टेक्सास के लॉन्चपैड से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद फट गया।
2023 – 8वीं भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता बैंकॉक में आयोजित की गई।
2023 – भारत और थाईलैंड की 13वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद व दो घायल हुए।
2023 – व‍िंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं।
2024 – भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया।
2024 – कट्टुपल्ली स्थित मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह आयोजित हुआ।
2025 – भारतीय वायु सेना का दल UAE में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में भाग लेने हेतु अल धफरा एयर बेस पहुँचा।

*20 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं है।)।
1870 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक़ का जन्म हुआ।
1876 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे (कन्फर्म नहीं)।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
1895 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1914 – गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1920 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
1924 – चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
1936 – करिया मुंडा भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद (भाजपा)।
1947 – प्रेम शंकर गोयल एक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1950 – चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता (तेलगु देशम पार्टी)।
1965 – मुकुल संगमा – मेघालय के मुख्यमंत्री रहे।
1972 – ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री।

*20 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
1947 – गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1960 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1970- शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर।
2004 – कोमल कोठारी – राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
2020 – बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन।
2021 – दिग्गज एक्टर किशोर नांदलस्कर का कोरोना वायरस के कारण 81 की उम्र में निधन हो गया।
2021 – बैंकिंग रिफॉर्म्स के जनक कहे जाने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – हॉकी के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार बाबूलाल गोवर्धन जोशी का कोविड-19 के कारण निधन हुआ।
2022 – मशहूर निर्देशक टी रामाराव (84) का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल मिडफील्डर जोसेप मारिया फस्टे (82) का निधन हुआ।
2024 – देश के प्रथम हिंद केसरी रामचंद्र बाबू पहलवान (95) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध भारतीय फार्माकोलॉजिस्ट (औषधविज्ञानी) प्रोफेसर कृष्ण चंद्र सिंघल (84) का निधन हुआ।
2025 – कर्नाटक के पूर्व DGP एवं 1981 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी ओम प्रकाश (लगभग 63–64 वर्ष) का बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ।

*20 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मातंगी जयन्ती (बैशाख शुक्ल तृतीया)।
🌟 भगवतीस्वामी श्री येवलेकर जयंती (ठाकली)।
🌟 श्री भैरवनाथ यात्रा (नासिक)।
🌟 महात्मा श्री बसवेश्वर जयंती (अक्षय तृतीया , वैशाख शुक्ल तृतीया)।
🌟 *सौर ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ।*
🌟 मेला श्री खनाणी प्रारम्भ (कुल्लू ,शिम. = 20-21)।
🌟 श्री चन्द्र बाबू नायडू जन्म दिवस।
🌟 श्री मुकुल संगमा जन्म दिवस।
🌟 संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस (UN Chinese Language Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.