पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 मई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 25 मई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*🌞 नौतपा प्रारम्भ 🔥*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 मई 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 29:13 (मंगल 05:13 AM) तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 28:09 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* तैतिल – 16:49 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र – 27:14 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 13:56
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 09:07 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी दशमी 29:13 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , गंगा दशमी , दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन – पूजन , श्रीगङ्गा दशहरा पर्व , नौतपा प्रारम्भ , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15:38 पर , बुध मृगशिरा नक्षत्र 23:49 पर , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व) , सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री रास बिहारी बोस जयन्ती , श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस , अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस , Geek Pride Day (स्वीडन) , अफ्रीका दिवस (Africa Day , अफ्रीकी एकता संगठन का गठन दिवस 1963) व गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी एकादशी पूर्णरात्रि , नौतपा जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कोकिलानां स्वरो रूपं*
*स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ।*
*विद्या रूपं कुरूपाणां*
*क्षमारूपं तपस्विनाम्।।*
*भावार्थ👉*
_कोयलों का सौंदर्य उनका मधुर स्वर होता है। स्त्रियों का सौंदर्य उनका पतिव्रत धर्म होता है। कुरूप (असुंदर) व्यक्तियों का सौंदर्य उनकी विद्या होती है। तपस्वियों का सौंदर्य उनकी क्षमा (क्षमा करने की भावना) होती है। भाव यह है कि सच्चा सौंदर्य बाहरी रूप में नहीं, बल्कि गुणों में होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 मई 2026 , सोमवार*
*🌞 नौतपा प्रारम्भ 🔥*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
1720 – शिप “ले ग्रैंड सेंट एंटोनी” मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए।
1827 – रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 – परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2006 – नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
2008 – कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
2008 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
2008 – दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया।
2008 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी।
2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।
2019 – भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया ।
2020 – WHO और IOC ने COVID-19 महामारी के बीच खेल के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हस्ताक्षर किए।
2021 – चक्रवात यास शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। प. बंगाल – ओडिशा में तेज हवाएं, 10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर , ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया।
2021 – राजस्थान के रेगिस्तान में 1 लाख स्कॉयर मीटर एरिया में फैली विशाल सर्पिल भू आकृति का पता चला।
2021 – अफगानिस्तान हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में तोड़फोड़ की।
2022 – उत्तर कोरिया ने समुद्र में तीन बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र छोड़े।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली सफल ऐतिहासिक लैंडिंग हुई।
2023 – गुजरात के कच्छ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
2023 – जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (DRRWG) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – पनामा-कोलंबिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, केंटकी, अर्कांसस व अलबामा में आए भयंकर तूफानों के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हुई।
2024 – छत्तीसगढ़ की बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से दस लोगों की मौत की खबर आई , कई मलबे में दबे होने की आशंका।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
*25 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1803 – राल्फ वाल्डो इमर्सन प्रसिद्ध निबंधकार, वक्ता व कवि तथा अमरीकी नवजागरण के प्रवर्तक।
1831 – दाग़ देहलवी – प्रसिद्ध उर्दू शायर।
1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद।
1933 – बासदियो पांडेय – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1936 – रुसी फ्रामरोज सुरती एक भारतीय क्रिकेटर थे।
1957 – एम. जी. श्रीकुमार – प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक और संगीत निर्देशक।
1972 – करण जौहर- प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं निर्माता ।
1983 – कुणाल खेमू – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और लेखक ।
2000 – शिवांगी कृष्णकुमार – भारतीय पार्श्व गायिका और टेलीविजन अभिनेत्री ।
*25 मई को हुए निधन👉*
1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन।
1974 – कृष्ण चंद्र गजपति केसीआईई ( महाराजा सर कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देब) एक प्रमुख व्यक्तित्व , एक स्वतंत्र संयुक्त ओडिशा राज्य के वास्तुकार थे।
1978 – बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे।
1998 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
2005- सुनील दत्त – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता।
2011 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
2011 – महमूद धौलपुरी – हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है,
2012 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
2013 – महेंद्र कर्मा – छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे ।
2020 – हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डेनी स्टोल्ज़ (89) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध अमेरिकी पेंटर फ्रैंक हैंडलेन (106) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पूर्व पेशेवर फुटबॉल कॉर्नरबैक रिचर्ड केविन शर्मन (95) का निधन हुआ।
2025 – भोजपुरी फिल्म जगत के बेहद वरिष्ठ और दिग्गज चरित्र अभिनेता गोपाल राय (76) का निधन हुआ।
2025 – दक्षिण भारतीय (तेलुगु) सिनेमा के जाने-माने चरित्र अभिनेता और रंगमंच (थिएटर) के प्रसिद्ध कलाकार जीवी बाबू (82) का निधन हुआ।
2025 – भारत की बेहद प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मामलों की पत्रकार, लेखिका और स्तंभकार। ‘द टेलीग्राफ’ सहित देश के अग्रणी राष्ट्रीय अखबारों में काम करने वाली शुभा सिंह (72) का निधन हुआ।
*25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व)।
🌟 सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस।
🌟 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती।
🌟 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस।
🌟 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस।
🌟 विश्व थायराइड दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस।
🌟 Geek Pride Day (स्वीडन)।
🌟 अफ्रीका दिवस (Africa Day , अफ्रीकी एकता संगठन का गठन दिवस 1963)।
🌟 गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*