पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 08 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 08 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 जून 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 27:26 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 09:10 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 15:32 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 09:27 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 24:45
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 27:37 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 07:07 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी अष्टमी 27:26 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , पंचक जारी , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री शीतलाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है , सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 13:32 पर (मृगशिरा रवि वायु प्रवाह लक्षण , वाहन – मेंढक) , शुक्र कर्क राशि में 17:42 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , पंडित नेकीराम शर्मा जी स्मृति दिवस , विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day , UN) , विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस (World Brain Tumor Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी नवमी 26:37 तक पश्चात् दशमी प्रारम्भ , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:40 से सूर्योदय तक , सद्गुरु स्वामी श्री टेऊँराम चालीहा महोत्सव 2026 (श्री अमरापुर स्थान, जयपुर) ,श्री बिरसा मुण्डा शहीद दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यावत् सम्यक् चलन्नस्ति*
*श्वासप्रश्वासयोः क्रमः. ।*
*पीडापि चेद् भवेत् काचित्*
*सह्या स्वाभाविकी हि सा।।*
★डॉ. कृपाराम त्रिपाठी अभिराम
*अर्थात् 👉*
_जब तक सांसों का आवागमन ठीक-ठाक चल है तब तक यदि कोई तकलीफ़ भी हो तो उसे स्वाभाविक समझकर सहना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 जून 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो , वु , वी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
979 – लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया ।
1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
1869 – शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई।
1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी । हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई थी।
1972 – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए।
1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई।
1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।
1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
1998 – 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े।
2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त हुआ।
2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
2013 – अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2019 – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी शनिवार को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद देश को 382 युवा सैन्य अधिकारी मिल गए।
2020 – उत्तराखंड ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।
2021 – यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हुई।
2021 – कोलकाता बंदरगाह के इतिहास में पहली बार सागर लंगरगाह में केप साइज़ पोत पहुंचा ।
2021 – अमेरिका की इतिहास में पहली बार देश की नौसेना और बोइंग कंपनी ने मिलकर मानवरहित ड्रोन के सहारे विमान में ईंधन डाला। यह दुनिया के लिए भी पहला ऐसा मामला।
2022 – विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सभी स्पर्धाओं से संन्यास लिया।
2022 – जापान और नैटो अधिकारी सैन्य सहयोग और संयुक्त अभ्यास बढाने पर सहमत हुए।
2022 – हावड़ा में एक सौ साल पुराने बर्जर पेंट्स नाम के रंग कारखाने में भीषण आग से 22 श्रमिक झुलसे, 8 की हालत गंभीर बनी।
2023 – ओडिशा में दुर्ग – पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी।
2023 – भारत और न्यूजीलैंड के उद्योग और उद्योग संघों के बीच पहली गोलमेज संयुक्त बैठक नयी दिल्ली में हुई।
2023 – केरल के मडक्करा से सागर परिक्रमा के सातवें चरण की शुरुआत हुई।
2023 – भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया।
2023 – भारत और सर्बिया इस दशक के अंत तक एक अरब यूरो का द्विपक्षीय व्यापार करने पर सहमत हुए।
2024 – इज़राइल ने मध्य गाजा के नुसेरत शिविर से चार इज़रायली बंधकों को बचाया, लेकिन दिन के उजाले में की गई कार्रवाई में 274 फ़िलिस्तीनियों को मार डाला व 698 को घायल किया।
2024 – अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया की रजत जयंती (25वीं) पासिंग आउट परेड हुई। 118 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना और असम राइफल्स में कमीशन प्राप्त अधिकारी बने।
2025 – 78वें टोनी पुरस्कार: दक्षिण कोरियाई संगीत नाटक “मेबी हैप्पी एंडिंग” ने सर्वश्रेष्ठ संगीत सहित छह पुरस्कार जीते।
2025 – 98वीं कॉमरेड्स मैराथन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की गई।
*8 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1955 – टिम बर्नर्स ली का जन्म हुआ।
1957- डिम्पल कपाड़िया – भारतीय अभिनेत्री ।
1975 – शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1996 – एम. पी. जाबिर (जाबिर मदारी पिल्लियाल) एक भारतीय एथलीट जो 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर में माहिर।
*8 जून को हुए निधन👉*
1809 – प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामेस पेन का निधन हुआ।
1956 – हरियाणा केसरी, होमरूल मूवमेंट के हीरो, गौ, किसान व राष्ट्र के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी महान देशभक्त पंडित नेकी राम शर्मा जी का निधन।
1968 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
2009 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
2020 – पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन।
2020 – एंथनी पीटर ड्यूने एक आयरिश फुटबॉलर था, जो बाईं ओर के रूप में खेलता था।
2023 – ग्वाटेमाला फुटबॉल कोच और खिलाड़ी जॉर्ज रोल्डन (82) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी साइक्लो – क्रॉस रेसर रेनाटो लोंगो (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी चेट वॉकर (84) का निधन हुआ।
2024 – भारत के जाने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी चेरूकुरी रामोजी राव (87) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी लंबी दूरी की धाविका व आधिकारिक तौर पर बोस्टन मैराथन जीतने वाली पहली महिला नीना कुसिक (86) का श्वसन विफलता से निधन हुआ।
*8 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 पंडित नेकीराम शर्मा जी स्मृति दिवस।
🌟 विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day , UN)।
🌟 विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस (World Brain Tumor Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*