पलवल डकैती कांड: 7 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख नकद और 150 ग्राम सोना बरामद

पलवल पुलिस ने व्यापारी के घर हुई लाखों की लूट का खुलासा किया। 250 CCTV कैमरों की जांच के बाद मास्टरमाइंड धर्मवीर सहित 7 गिरफ्तार। 17 लाख कैश और सोना बरामद।

पलवल : पलवल पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई लाखों की सोना व नगदी ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश कर अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में रिकवरी भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली, एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है।

आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है, जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.