पानीपत सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन ऑपरेटर ने किया महिला मरीज से यौन उत्पीड़न, PGI में मौत

पानीपत सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन के दौरान महिला मरीज से यौन उत्पीड़न का मामला। रोहतक PGI में इलाज के दौरान महिला की मौत, आरोपी ऑपरेटर बर्खास्त।

पानीपत : पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोचकर करीब चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई।

जांच के बाद महिला को बाहर लाया गया तो वो परिजनों को बेसुध हालत में मिली। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीटी स्कैन टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अस्पताल की तरफ से आरोपी को टर्मिनेट कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया है। जहां महिला की आज सुबह 6:00 मौत हो गई।

परिजनों ने तुरंत रात साढ़े 11 बजे डॉयल 112 को घटना की जानकारी दी। मामले में सिटी थाना SHO देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर देर रात ही बीएनएस की धारा 64(1), 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने फिल्हाल उसकी हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर किया है। आरोपी की पहचान पानीपत के राकेश के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सीटी स्कैन ऑपरेटर है। वहीं, लेब इंचार्ज सचिन ने बताया कि राकेश गार्ड था। उसे अक्सर टेस्ट के वक्त मदद के लिए लैब के अंदर बुला लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.