फतेहाबाद: भूना में खौफनाक मर्डर; युवक को हथियार से काट गाड़ी से कुचला

फतेहाबाद के भूना में खौफनाक वारदात! गुरुग्राम से भतीजे के जन्मदिन पर आए सचिन की बेरहमी से हत्या। विक्रम भांभू गैंग पर लगा आरोप, 25 के खिलाफ केस दर्ज।

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक खौफनाक हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। यहां भूना शहर में मंगलवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने  तेजधार हथियारों से कई वार किए और बाद में उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार  सचिन कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपने एक साथी के साथ बाइक पर शहर में जा रहा था। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक के पास कुछ बदमाशों ने उसका पीछा कर घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाश उसे हिसार रोड पर ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने सचिन पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सचिन गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से भूना आया हुआ था।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप विक्रम भांभू गैंग के सदस्यों पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 25 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.