फरीदकोट में बाबा रामपाल की किताबें बेच रही महिलाओं से निहंगों का विवाद, जमकर हुई बहस

पंजाब के फरीदकोट में सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की किताबें बेच रहीं महिलाओं को निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने रोका।

पंजाब में फरीदकोट में उस समय विवाद का माहौल बन गया जब हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की किताबें बांट रही महिलाओं को फरीदकोट में रोक लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं जब बाबा रामपाल की किताबें घर-घर जाकर 20-20 रुपये में बेच रहीं तो उनको निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।

सिखों ने जब महिलाओं से पूछा कि आप सिख परिवारों से हैं, तो फिर आप इनका प्रचार क्यों कर रही हैं?” इसके बदले में महिलाओं ने भी तीखा जवाब देते हुए कहा कि धर्म का प्रचार तो कोई कहीं भी कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल लंबे समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ है। वहीं उनका मुख्य आश्रम सोनीपत में धनाना गांव में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.