फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 4.38 लाख मीट्रिक टन कचरे का होगा निस्तारण

फरीदाबाद के भाखरी में 600 TPD क्षमता का आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगेगा। सीएम नायब सैनी ने 17.12 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।

फरीदाबाद/चंडीगढ़। फरीदाबाद शहर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दिखाई है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित ग्राम भाखरी में HPGCL की भूमि पर 600 टन प्रतिदिन (TPD) क्षमता का आधुनिक प्री-प्रोसेसिंग प्लांट विकसित करने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘हाई पावर वर्क्स कमेटी’ की बैठक में इस ₹17.12 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्लांट के तहत लगभग 4,38,000 मीट्रिक टन नगरपालिका ठोस कचरे के प्रसंस्करण का लक्ष्य रखा गया है।

🛡️ “भाखरी में कचरा जमा नहीं होगा, प्लांट से नहीं फैलेगी दुर्गंध”: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्थानीय निवासियों को दिया भरोसा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्थानीय नागरिकों की आशंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि भाखरी साइट केवल कचरा डंप करने की जगह नहीं होगी, बल्कि यहां आने वाले पूरे कचरे का अत्याधुनिक मशीनों से वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदबू को नियंत्रित करने के लिए नियमित बायो-कल्चर स्प्रे किया जाएगा और भूजल सुरक्षा के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) भी स्थापित होगा। प्लांट में तीन ट्रॉमेल मशीनें, एक श्रेडर और एक बेलिंग मशीन लगाई जाएगी। मंत्री गोयल ने अपील की कि नागरिक किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें, यह प्लांट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी नहीं बल्कि स्वच्छता का स्थाई समाधान बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.