फेस पैक लगाते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना स्किन को हो सकता है भारी नुकसान

क्या आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए रोज फेस पैक लगाते हैं? जानें फेस पैक लगाने का सही तरीका और उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में जो आपकी त्वचा को ड्राई और खराब कर सकती हैं।

टैनिंग को हटाने, ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए भारत में फेस पैक और उबटन का सालों से यूज किया जा रहा है. ये स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने के अलावा कई फायदे पहुंचाता है. लेकिन इसे लगाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां नुकसान की बड़ी वजह बन जाती हैं. जानें इन गलतियों के बारे में….

1 / 6
<b>फैस पैक कैसे करता है काम</b>- स्किन पर फेस पैक लगाने से ये सफाई, ऑयल कंट्रोल और हाइड्रेशन के बेनिफिट देता है. इसे लगाने के बाद स्किन पर जमे एक्स्ट्रा ऑयल को ये खींच लेता है. अगर इसमें विटामिन सी, नियासिनामाइड और चारकोल हो तो ये डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन टोन में सुधार करने जैसे फायदे पहुंचाता है. लेकिन इससे जुड़ी कुछ गलतियों से बचना चाहिए.

फैस पैक कैसे करता है काम– स्किन पर फेस पैक लगाने से ये सफाई, ऑयल कंट्रोल और हाइड्रेशन के बेनिफिट देता है. इसे लगाने के बाद स्किन पर जमे एक्स्ट्रा ऑयल को ये खींच लेता है. अगर इसमें विटामिन सी, नियासिनामाइड और चारकोल हो तो ये डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन टोन में सुधार करने जैसे फायदे पहुंचाता है. लेकिन इससे जुड़ी कुछ गलतियों से बचना चाहिए.

2 / 6
<b>हद से ज्यादा पैक लगाना</b>- कुछ लोग ये सोचते हैं कि अगर ज्यादा मात्रा में पैक को चेहरे पर लगाया जाए तो और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर इसकी मोटी परत चेहरे पर रखी जाए तो एक्ने या पिंपल की प्रॉब्लम हो सकती है.

हद से ज्यादा पैक लगाना– कुछ लोग ये सोचते हैं कि अगर ज्यादा मात्रा में पैक को चेहरे पर लगाया जाए तो और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर इसकी मोटी परत चेहरे पर रखी जाए तो एक्ने या पिंपल की प्रॉब्लम हो सकती है.

3 / 6
<b>पैक को देर तक लगाए रखना</b>- पैक जब चेहरे पर सूख जाता है उसके बाद भी इसे लगाए रखने से स्किन टाइट महसूस होने लगती है. ऐसे में स्किन पर ड्राईनेस होने लगती है. बताया जाता है कि किसी भी पैक को 10 मिनट से ज्यादा चेहरे पर लगाकर नहीं रखना चाहिए.

पैक को देर तक लगाए रखना– पैक जब चेहरे पर सूख जाता है उसके बाद भी इसे लगाए रखने से स्किन टाइट महसूस होने लगती है. ऐसे में स्किन पर ड्राईनेस होने लगती है. बताया जाता है कि किसी भी पैक को 10 मिनट से ज्यादा चेहरे पर लगाकर नहीं रखना चाहिए.

4 / 6
<b>स्किन टाइप का ध्यान न रखना</b>- पैक को लगाने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपकी स्किन का टाइप क्या है. नींबू या ज्यादा एक्सफोलिएलेशन वाली चीजें सेंसिटिव स्किन में जलन पैदा कर सकती हैं. जिनकी ऑयली स्किन है उन्हें पिंपल्स हो सकते हैं.

स्किन टाइप का ध्यान न रखना– पैक को लगाने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपकी स्किन का टाइप क्या है. नींबू या ज्यादा एक्सफोलिएलेशन वाली चीजें सेंसिटिव स्किन में जलन पैदा कर सकती हैं. जिनकी ऑयली स्किन है उन्हें पिंपल्स हो सकते हैं.

5 / 6
<b>रोजाना पैक लगाना</b>- ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोग बेहतर ग्लो के लिए रोजाना पैक को चेहरे पर लगाने की गलती करते हैं. स्किन स्पेशलिस्ट कहते हैं कि ऐसे स्किन में ड्राइनेस बढ़ सकती है क्योंकि पैक में मौजूद चीजें स्किन की नमी को खींच लेती हैं.

रोजाना पैक लगाना– ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोग बेहतर ग्लो के लिए रोजाना पैक को चेहरे पर लगाने की गलती करते हैं. स्किन स्पेशलिस्ट कहते हैं कि ऐसे स्किन में ड्राइनेस बढ़ सकती है क्योंकि पैक में मौजूद चीजें स्किन की नमी को खींच लेती हैं.

6 / 6
Leave A Reply

Your email address will not be published.