बवानीखेड़ा: सिंचाई विभाग ने हटाई अवरोधक दीवार, किसानों को मिली राहत
बवानीखेड़ा माइनर में पानी के प्रवाह में आ रही बाधा को सिंचाई विभाग ने दूर किया। किसानों को अब खरीफ फसलों के लिए निर्बाध पानी मिलने की उम्मीद।
बवानीखेड़ा। सिंचाई विभाग ने मंगलवार को बवानीखेड़ा माइनर में बनी अवरोधक दीवार हटाकर पानी का प्रवाह सुचारु करने की कार्रवाई की। लंबे समय से दीवार के कारण नहर के पानी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और अब पानी की निर्बाध आपूर्ति की उम्मीद जताई है।