बवानीखेड़ा: सुंदर नहर में पानी की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन, दी चेतावनी
बवानीखेड़ा के जमालपुर में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने सुंदर नहर में 15 दिन पानी छोड़ने की मांग की। सुनवाई न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर की यादव धर्मशाला में चंद्रो यादव की अध्यक्षता में आयोजित महिलाओं की बैठक में सुंदर नहर में 15 दिन तक पानी छोड़ने की मांग की गई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो इलाके की महिलाओं को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।