भिवानी अस्पताल की छत गिरी, दंत विभाग में मचा हड़कंप; मरीजों की जान को खतरा
भिवानी के चौधरी बंसीलाल अस्पताल में फॉल्स सीलिंग गिरने से दहशत। मरीज और कर्मचारी बाल-बाल बचे। सुरक्षा के दावों पर उठे गंभीर सवाल। पढ़ें पूरी अपडेट।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के दंत विभाग में फॉल्स सीलिंग के कई पैनल अचानक टूट कर गिर जाने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन इससे मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।