भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने जूनियर विश्व शूटिंग में जीता कांस्य पदक

जर्मनी में आयोजित ISSF जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक। जानें उनकी संघर्ष यात्रा।

भिवानी। जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की निशानेबाज हिमांशी जांगड़ा ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। कोंट रोड स्थित गली नंबर चार निवासी गोविंद जांगड़ा और शिखा जांगड़ा की पुत्री हिमांशी ने फाइनल मुकाबले में 217.6 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और हिमांशी ने अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर यह सपना साकार किया है। यह उपलब्धि न केवल भिवानी बल्कि पूरे हरियाणा के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हिमांशी के भिवानी लौटने पर लक्ष्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में उसके सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक भाग लेकर उसकी इस उपलब्धि का सम्मान करेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.