भिवानी: जोहड़ में नहाने गए 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत; जेसीबी से पानी खाली कर निकाला गया शव
भिवानी के जूई में बड़ा हादसा! बाबा माइराम जोहड़ में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय साहिल की मौत। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जोहड़ का पानी खाली कराकर निकलवाया शव।
जूई। बाबा माइराम जोहड़ में बुधवार सुबह करीब 11 बजे नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 25 वर्षीय साहिल जूई का निवासी था। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार साहिल नहाने के लिए बाबा माइराम जोहड़ में गया था।