Bawani Khera News: दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ फूटा गुस्सा; महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
बवानीखेड़ा के ढाणी क्षेत्र में किरयाणा स्टोरों पर अवैध शराब बेचने का विरोध। महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी। पुलिस के आश्वासन के बाद खुला जाम।
बवानीखेड़ा। ढाणी क्षेत्र में किरयाणा स्टोरों पर कथित रूप से अवैध शराब बेचे जाने के विरोध में बुधवार को वार्डवासियों ने रोष जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वार्ड की कई दुकानों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।