भिवानी: तेलीवाड़ा में 5 दिन से अधर में सीवर काम, बदबू और कीचड़ से लोग परेशान

भिवानी के तेलीवाड़ा में 70 फीट सीवर लाइन का काम 5 दिनों से अधूरा। गली में फैला दूषित पानी और कीचड़, स्थानीय लोग परेशान। जानें क्या है प्रशासन का जवाब।

भिवानी। शहर के तेलीवाड़ा मोहल्ला में पिछले पांच दिनों से 70 फीट लंबी सीवर लाइन का काम अधर में लटका होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गली के अंदर सीवर का दूषित पानी फैलने से कीचड़ की स्थिति बन गई है और तेज बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्र के लोगों के अनुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गली में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। करीब पांच दिन पहले गली को उखाड़कर पुरानी लाइन हटाई गई थी लेकिन अभी तक नई लाइन नहीं डाली गई है। कार्य अधर में रहने के कारण घरों का दूषित पानी भी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल गया है जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

गली खोदकर छोड़े जाने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है कि अधूरे कार्य को जल्द पूरा कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। वहीं इस संबंध में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ठेकेदार विवेक पंघाल ने बताया कि तेलीवाड़ा की गली में प्लास्टिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे बदलकर 70 फीट हिस्से में नई आरसीसी पाइप डाली जाएगी। कार्य रविवार रात को किया जाएगा और इसके बाद लाइन की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही गली को दुरुस्त कर दिया जाएगा और काम लगातार जारी है, किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

प्लास्टिक लाइन को हटाकर आरसीसी पाइप डाली जाएगी
तेलीवाड़ा मोहल्ले में 70 फीट लंबी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। पुरानी प्लास्टिक लाइन को हटाकर नई आरसीसी पाइप डाली जानी है। कार्य पिछले पांच दिनों से अधर में है जिसके कारण गली में दूषित पानी और कीचड़ फैल गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.