भिवानी: नवोदय विद्यालय में छात्र की मौत, हॉस्टल सील; काउंसलिंग शुरू

भिवानी के नवोदय विद्यालय में छात्र दीपांशु की संदिग्ध मौत के बाद हॉस्टल सील। छात्रों की काउंसलिंग जारी, प्रशासन ने जांच और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

भिवानी। गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को छात्र दीपांशु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस घटना से विद्यालय प्रशासन और यहां पढ़ाई कर रहे बच्चे सदमे में हैं। कोई भी यह यकीन नहीं कर पा रहा है कि दीपांशु ने यह कदम क्यों उठाया। हादसे के बाद विद्यालय के हॉस्टल को सील कर दिया गया है। सोमवार को दीपांशु की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा में शोक मौन रखा गया।

उप प्राचार्य प्रवीन गुप्ता ने बताया कि दीपांशु सभी का चहेता था। उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की गई। रात को ही उसे निजी वाहन से तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

काउंसलर पहुंचे विद्यालय
सहायक आयुक्त झा नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से पहुंचे। उनके साथ अन्य विद्यालयों के मुखिया और अधिकारी सुरेंद्र शेखावत भी थे। उन्होंने सोमवार को नवोदय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों की काउंसिलिंग शुरू की। सोमवार और मंगलवार को छात्राओं से लिखित काउंसिलिंग की जाएगी। बच्चों से व्यक्तिगत रूप से और समूहों में रिटर्न में लिया जा रहा है। एसएफएल टीम ने घटना स्थल वाले हॉस्टल को सील कर दिया है। विभाग की टीम दो दिन तक काउंसिलिंग करेगी। अलग-अलग शिफ्ट बनाकर रिटर्न में लिया जा रहा है।

हॉस्टल के बच्चों को किया शिफ्ट
छात्र दीपांशु की मौत के बाद 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। उस कक्ष को भी सील किया गया है जहां दीपांशु ने फंदा लगाकर जान ली बताई जा रही है। विद्यार्थियों को सामान्य रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद किसी भी विद्यार्थी ने छुट्टी नहीं ली है। पहले की तरह सामान्य कक्षाएं लग रही हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.