भिवानी: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ हुंकार
भिवानी में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण और दमनकारी नीतियों के खिलाफ हांसी रोड स्थित एससी कार्यालय पर धरना दिया। जानें क्या हैं उनकी 14 सूत्री मांगें।
भिवानी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन, हेड ऑफिस संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को सर्कल स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में भिवानी में कर्मचारियों ने हांसी रोड स्थित एससी कार्यालय पर धरना देकर सरकार की निजीकरण और दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने की जबकि मंच संचालन सिटी यूनिट के सचिव राजकुमार जटासरा ने किया।