भिवानी: महिला थाना SHO रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने बिछाया जाल

भिवानी महिला थाना की SHO कमलेश को हिसार ACB टीम ने 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। एक केस के निपटारे के बदले मांगी थी रकम। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने महिला SHO के पास से 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया- सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में SHO कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मंगलवार शाम छापेमारी करने के बाद ACB टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं ACB ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं। ACB से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताते हुए कहा कि SHO कमलेश ने महिला थाने में दर्ज एक केस के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता ने की शिकायत हिसार ACB टीम से की।  इसके बाद ACB ने प्लानिंग कर शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम थाने बुलाया। रिश्वत के पैसे लेते ही ACB ने एसएचओ कमलेश को रंगेहाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.