भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा का धरना, जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग
भिवानी में किसानों ने सूखाग्रस्त घोषित करने और 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना। डीसी को सौंपा ज्ञापन।
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर वीरवार को किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।