भिवानी में नेहरू पार्क से डीसी कार्यालय तक निकाला जुलूस, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कच्चे कर्मचारियों व शिक्षकों ने नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
भिवानी। नियमितीकरण, समान वेतन और अन्य सेवा लाभों की मांग के लिए मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कच्चे कर्मचारियों, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की तथा चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।