पटवारियों और कानूनगो का प्रदर्शन, 550 से ज्यादा जाति व निवास प्रमाण पत्र अटके
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर भिवानी में दो दिवसीय हड़ताल। 550 से अधिक प्रमाण पत्र की फाइलें अटकीं।
भिवानी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारी और कानूनगो की दो दिवसीय हड़ताल के चलते जिले में 550 से अधिक जाति एवं रिहायशी प्रमाणपत्रों की फाइलें तस्दीक के अभाव में अटक गईं।
उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से इंतकाल के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण आमजन और कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने पोर्टल की तकनीकी समस्याएं दूर करने, आईटी टीम की जवाबदेही तय करने और संशोधित लैंड रिकॉर्ड जारी करने की मांग की।
उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्य राज्यों की तर्ज पर निजी एजेंसी से कराने, रोवर मशीन से पैमाइश के लिए सक्षम ऑपरेटर उपलब्ध कराने और उचित प्रशिक्षण देने की मांग भी रखी। इसके अलावा गिरदावरी सहायक का मानदेय, बकाया एलटीसी और इंक्रीमेंट की फाइल जल्द मंजूर करने की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान सुनील कौशिक ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान सुमेर कानूनगो ने किया।