भिवानी में फहराया जाएगा 111 फीट ऊंचा महाराजा अग्रसेन का ध्वज, सावित्री जिंदल होंगी मुख्य अतिथि
भिवानी के नए अग्रसेन भवन में 111 फीट ऊंचा ध्वज फहराया जाएगा। सावित्री जिंदल और कृष्ण लाल मिड्ढा करेंगे शिरकत।
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रोहतक रोड स्थित नवनिर्मित अग्रसेन भवन में 111 फीट ऊंचा महाराजा अग्रसेन का ध्वज फहराया जाएगा। 11 अक्तूबर तक चलने वाली कार्यक्रम शृंखला के तहत सुबह 11 बजे ध्वजारोहण और पौधरोपण कार्यक्रम होगा।