भिवानी में बाजरा खरीद और भावांतर योजना को लेकर असमंजस, राजस्थान से आवक रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
भिवानी में बाजरा खरीद और भावांतर योजना को लेकर असमंजस। राजस्थान से आने वाली फसल पर रोक के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी।
भिवानी। भावांतर के भंवर में फंसे किसानों के लिए सीमांत क्षेत्र से बाजरा की आवक भी चिंता का कारण बनी है। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राज्य में बाजरा की सरकारी खरीद होगी या सिर्फ भावांतर ही मिलेगा। दोनों ही सूरत में सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल राजस्थान व आसपास के अन्य राज्यों से बेचान के लिए बाजरा आने की संभावना बढ़ा रहा है। राजस्थान में इस बार बाजरा की सरकारी खरीद नहीं हो रही और निजी बोली पर बाजरा 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।