भिवानी में 34.50 करोड़ रुपये से सुधरेगी सीवर और पेयजल व्यवस्था, नए टेंडर जल्द होंगे ओपन
भिवानी शहर में सीवर और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 34.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम।
भिवानी। शहरी दायरे में सीवर और पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 34.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम होगा। सीवर कार्य के टेंडर तीसरी बार 12 अक्तूबर और पेयजल कार्य के दूसरी बार छह अक्तूबर को खोले जाएंगे।