भिवानी मेडिकल कॉलेज: पेट रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें
भिवानी के मेडिकल कॉलेज में पेट रोग विशेषज्ञ का पद खाली, मरीजों को होना पड़ रहा रेफर। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रहा लंबा इंतजार।
भिवानी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और राजकीय अस्पतालों में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इसका असर मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पेट रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने के कारण मरीजों का इलाज सामान्य रोग विशेषज्ञ कर रहे हैं। वहीं पेट संबंधी गंभीर बीमारियों के मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करना पड़ रहा है।