भिवानी वेदर: बूंदाबांदी से मिली राहत, जानें कब सक्रिय होगा मानसून

भिवानी में भीषण गर्मी के बाद हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 2 जुलाई के बाद सक्रिय होगा प्री-मानसून। पढ़ें पूरी अपडेट।

भिवानी। शहर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार को दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी अधिक महसूस की गई। देर शाम मौसम सुहावना होने पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बाजारों में खरीदारी की और पार्कों में भी रौनक देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.