भिवानी: सुंदर ब्रांच नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना समाप्त
भिवानी के जमालपुर में पानी की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों की सिंचाई विभाग से वार्ता सफल। अधिकारियों ने 23 से 31 जुलाई तक नियमित पानी देने का आश्वासन दिया।
भिवानी। सुंदर ब्रांच में नियमित पानी की मांग को लेकर 27 जून से जमालपुर में धरना दे रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई और कार्यकारी अभियंता राहुल से मिलकर सुंदर नहर में 42 दिनों के चक्र में 15 दिन पानी देने तथा नहर के अधीन सभी रजबाहों की सफाई कराने की मांग उठाई।