भिवानी: 19 माह की सिया को दुर्लभ बीमारी, इलाज के लिए 9 करोड़ की मदद जरूरी
19 माह की सिया 'स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी' (SMA) टाइप-1 से जूझ रही है। इलाज के लिए ₹9 करोड़ की जरूरत है। भावुक मां ने समाज से मदद की अपील की है।
भिवानी। विद्या नगर निवासी करीब 19 माह की मासूम सिया एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-1 जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। बच्ची की मां ने भावुक होकर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है ताकि उसकी जान बचाई जा सके।