भूपेंद्र हुड्डा का सरकार पर निशाना: कानून व्यवस्था और जल समझौते पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार को घेरा। SYL के पानी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को बताया 'नॉन-परफॉर्मिंग'।

गुरुग्राम: राजस्थान और हरियाणा के बीच जल समझौता हुआ है. इस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि “हरियाणा पहले अपने हिस्से का पानी तो ले ले. हरियाणा के सीएम बार-बार पंजाब जाते हैं, लेकिन वहां ये जिक्र नहीं करते कि पंजाब हरियाणा के हक का SYL का पानी हरियाणा को नहीं दे रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पंजाब हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं दे रहा.”

कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना: हरियाणा का कानून व्यवस्था पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है. हरियाणा के लोग बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और उद्योगिक पलायन से परेशान हैं. ये नॉन-परफॉर्मिंग गवर्नमेंट है.

बैंक घोटाले को लेकर जानें क्या कहा: इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स और इंडिया जस्टिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि हरियाणा सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामले में पिछड़ गया है. वही बैंक एफडी घोटाले में एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए हुड्डा ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि गिरफ्तार अधिकारी वही अधिकारी है, जिसको राज्यसभा चुनाव में RO लगाया गया था और उसी अधिकारी ने कांग्रेस के चार वोटों को जानबूकर रद्द किया गया था.

बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में की शिरकत: दरअसल भूपेंद्र सिंह हुड्डा बादशाहपुर विधानसभा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच करने और फर्जी वोटों को रोकने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.