मतदाता सूची पुनरीक्षण: लोहारू विधानसभा ने पूरे हरियाणा में किया टॉप
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में लोहारू विधानसभा ने 93.24% डिजिटाइजेशन के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया। जानें पूरी जानकारी और अगला शेड्यूल।
लोहारू। डीसी साहिल गुप्ता की योजना के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लोहारू विधानसभा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 93.24 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जो अन्य विधानसभा क्षेत्रों से अधिक है।
भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन फार्म एकत्रित करेंगे। इसी अवधि तक डिजिटाइजेशन और मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।