महाराष्ट्र में बंदर पकड़ने पर मिलेगा ₹600 इनाम, सरकार ने दोगुनी की राशि

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: बंदरों को सुरक्षित पकड़ने पर अब ₹300 के बजाय ₹600 मिलेंगे। जानें वन विभाग की नई शर्तें और किन इलाकों में मिलेगा इसका फायदा।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ते मानव-वानर संघर्ष को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. वन विभाग की ओर से 22 अप्रैल को जारी एक आदेश के अनुसार, बंदरों को सुरक्षित रूप से पकड़ने पर 600 रुपए का इनाम दिया जाएगा. जन प्रतिनिधियों की मांग पर पुराने आर्थिक मापदंडों में यह सुधार किया गया है. पहले बंदरों को पकड़ने पर 300 रुपए दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है.

बंदरों को पकड़ने पर मिलेगा इनाम

बंदरों के हमले से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा हैं. स्थानीय लोग बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुरानी दरों यानी 300 रुपए बंदरों को पकड़ने के लिए कोई भी अपनी जान जोखिम में डालने की तैयार नहीं था. इसी को देखते हुए सरकार ने अब बंदरों को सुरक्षित पकड़ने वाले दरों को बढ़ाकर 600 रुपए प्रति बंदर कर दिया है. उम्मीद है कि अब रेस्क्यू टीमें और लोग पहले ज्यादा एक्टिव होकर मैदान में उतरेंगे और बंदरों को पकड़ेंगे.

जानें कब मिलेगा पैसा

यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. वन विभाग साफ कर दिया है कि बंदरों को पकड़ने के दौरान खरोंच तक नहीं आनी चाहिए. बंदरों को उस स्थान से 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ना होगा, जहां उसका पकडा होगा. इस दौरान मौके पर वन विभाग का कम से कम अधिकारी या फिर वनपाल की मौजूदगी होना अनिवार्य है.इसके लिए फोटो और वीडियो विभाग को सौंपने होंगे, तभी इनाम की राशि मिलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.