माही मलिक महिला आरक्षित उप प्रधान और योगेश शर्मा बने सचिव, समर्थकों ने दी बधाई
गन्नौर बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित। युद्धवीर रापरिया बने प्रधान, जानिए कौन-कौन जीता।
गन्नौर : गन्नौर बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को बार एसोसिएशन की तरफ से नियुक्त चुनाव अधिकारी सुशील त्यागी की देखरेख में बार परिसर में हुआ। 40 वोटों से युद्धवीर रापरिया गन्नौर बार एसोसिएशन के नए प्रधान बने।
युद्धवीर रापरिया को 135 वोट, विवेक त्यागी को 95 वोट मिले। वहीं 129 वोट लेकर सुमित त्यागी उप प्रधान बने, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनुज बजाड़ को 101 वोट मिले। महिला आरक्षित उप प्रधान पद पर माही मलिक विजयी रही। उन्हें 119 वोट मिले, जबकि उनकी सामने चुनाव लड़ी रीना रानी को 109 वोट मिले।
वहीं 166 वोटों के साथ योगेश शर्मा सचिव बने, उनके सामने चुनाव लड़ने उतरी मंजू बाला को 63 वोट मिले। इसी प्रकार महिला आरक्षित सह सचिव पद पर पूनम रानी और संजाता के बीच मकाबला हुआ। जिसमें सुजाता को 150 वोट मिले जबकि पूनम रानी को 78 वोट मिले। इस प्रकार सुजाता 72 वोटों से सह सचिव बनी। इसके अलावा सर्वसम्मति से प्रिंस त्यागी बार एसोसिएशन गन्नौर कोषाध्यक्ष बने। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाई और उन्हें जीत पर बधाई दी।