यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटे चिराग पासवान, 27 सितंबर को प्रयागराज में करेंगे युवा सम्मेलन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज आएंगे। यूपी चुनाव तैयारियों का करेंगे आगाज।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी एक तरह से यूपी में सियासी जमीन तलाश रही है. इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज आएंगे. इस दौरान चिराग पासवान युवा सम्मेलन के जरिए चुनावी तैयारियों का आगाज करेंगे.

सोमवार को सिविल लाइंस के एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि LJP अभी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. अगर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होता है, तो उनकी पार्टी अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में युवाओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

“क्यों मांगे उधार,जब अपना नेता तैयार”

राजीव पासी ने कहा कि यूपी में पासी के साथ अन्य समाज के लोग भी पार्टी से तेजी से जुड़ रहे हैं. पार्टी युवाओं को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. चिराग पासवान युवाओं से “यूथ बोले तो” कार्यक्रम में सीधा संवाद करेंगें.साथ ही युवाओं के सवालों का जवाब भी देंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने नारा दिया है “क्यों मांगे उधार,जब अपना नेता तैयार”.

धरती गूंजे आसमान, पंडित पासी पासवान

राजीव पासवान ने कहा कि इससे पहले चिराग पासवान ने 5 जुलाई को लखनऊ में नारा दिया था, “धरती गूंजे आसमान, पंडित पासी पासवान”. उसी नारे को आगे बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति राम विलास सीधे जनता के बीच जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज के बाद वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ व अन्य शहरों में भी उनकी पार्टी की बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी.

गठबंधन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा

राजीव पासवान ने कहा है कि यूपी में 108 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां पर पासवान समाज निर्णायक भूमिका में है. वहीं पार्टी ने राज्य भर में 101 विधानसभा सीटों की खास तौर पर पहचान करके उनके लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं. जहां तक गठबंधन का सवाल है यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.