रत्न मान का दुष्यंत चौटाला पर वार: ‘किसानों को बीमारी कहने वाले अब दूर रहें’

भाकियू अध्यक्ष रत्न मान ने JJP को समर्थन देने से किया इनकार। कहा- 'किसानों को बीमारी बताने वाले अब साथ क्यों मांग रहे हैं?' दुष्यंत चौटाला की घेराबंदी तेज।

करनाल : हिसार प्रकरण के बाद जेजेपी द्वारा किसान संगठनों के समर्थन मांगने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का कोई समर्थन नहीं, जब हम समर्थन मांग रहे थे तब वो कहां थे।

रत्न मान ने आगे कहा हमे बहुत जख्म दिए हैं। हमको बीमारी बताया गया। दुष्यंत चौटाला के पिता ने कहा ये किसान आंदोलन एक बीमारी है। हम कहते हैं इस बीमारी से दूर रहो, इस बीमारी से क्यो समर्थन मांगने आते हो। इस बीमारी से दूर रहना चाहिए।

रत्न मान ने कहा जो किसानों को ठुकरायेगा जो किसानों से दगा  करेगा, चाहे वो परिवार हो समाज हो या कोई समुदाय हो उन सबकी ऐसी ही हालात होगी जैसी दुष्यंत चौटाला की हो रही है। उन्होंने कहा राकेश टिकैत ने एक सामाजिक और पंचायती तरीके से एक बात कही है तुम अपना घर ठीक कर लो,लेकिन किसानों के समर्थन का कोई सवाल नही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.