राहुल-प्रियंका के आंदोलन के आह्वान पर भड़के अनिल विज, कहा- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

दिल्ली प्रदर्शन और तख्तापलट के सवाल पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का कड़ा बयान। कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और तख्तापलट की साजिश से जुड़े सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि “यह हिंदुस्तान है और यहाँ की जनता बेहद जागरूक है। चंद भटके हुए लोगों के कारण कोई भी देश का नुकसान नहीं कर सकता। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।” अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि यह सब अपनी हार का मातम मनाने जैसा है, क्योंकि देश की जनता ने इन्हें देश के कोने-कोने से हरा दिया है और अब ये अपनी हार पर मातम मना रहे हैं, जो सामान्यतः 13-14 दिन का होता है।

🛑 राहुल-प्रियंका के आंदोलन के आह्वान पर भड़के विज: बोले- ‘खुद बेकार हो चुके हैं, अब देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस’

कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा विशेष रूप से हरियाणा के युवाओं से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए आंदोलन तेज करने के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि “कौन सा आंदोलन और किस चीज का आंदोलन? ये लोग किसलिए जनता को भड़काना चाहते हैं?” विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रुक जाए और आम लोगों के काम-धंधे ठप हो जाएं। उन्होंने कहा कि वे खुद तो राजनीतिक रूप से बेकार हो ही चुके हैं, अब चाहते हैं कि बाकी लोग भी बेकार हो जाएं।

🩺 अंबाला छावनी में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 17 अक्टूबर को रंगिया मंडी में होगी स्वास्थ्य जांच

बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कल दिनांक 17 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अंबेडकर धर्मशाला, रंगिया मंडी, नन्हेड़ा (अंबाला छावनी) में एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, ईसीजी, एक्स-रे, ब्लड टेस्ट, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। मंत्री विज ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.